फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The road built two months ago was uprooted...the department cited bad weather as the reason.

Ballia News: दो माह पहले बनी सड़क उखड़ी...विभाग ने खराब मौसम को बताया कारण

Wed, 31 Jan 2024 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The road built two months ago was uprooted...the department cited bad weather as the reason.
ब्लॉक बेलहरी में एनएच-31 मुडाडीह से सोनवानी तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क से कंक्रीट और पिच अलग हो गया है। ऐसा लग रहा है जैसे गिट्टी पर कालिख पोत कर सड़क पर डाल दी गई हो। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि चार पहिया वाहन तो आराम से आ जा रहे हैं, लेकिन दो पहिया वाहन, साइकिल वाले फिसल कर गिरने को मजबूर हो जा रहे हैं। वहीं, विभाग का कहना है कि दबाव में खराब मौसम में ही सिलकोट (आखिरी स्तर) करने से ऐसा हुआ। मौसम सही होने पर फिर से सिलकोट का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


लगभग साढ़े सात किमी लंबी सड़क का निर्माण दो माह पहले 3.37 करोड़ रूपये से किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क बन रही थी तो हम लोगों ने कई बार गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने की शिकायत ठेकेदार से की, लेकिन इसका कोई भी असर ठेकेदार पर नहीं पड़ा। हम लोगों ने विभागीय अधिकारियों को भी फोन पर शिकायत की। इस पर कार्रवाई का आश्वासन मिला, लेकिन काम बंद नहीं हुआ। सड़क निर्माण कार्य जैसे-तैसे कर ठेकेदार ने कार्य पूरा कर दिया। इतनी व्यस्त सड़क होने के बाद भी इसमें ठेकेदार की ओर से जमकर लूट-खसोट की गई। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन हैं। नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मरम्मत की गुहार लगाई है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दबाव में हुआ था सिलकोट, फिर से कराएंगे
बलिया। पीएमजीएसवाई के एक्सईएन गौतम सिंह यादव ने बताया कि बन रही सड़क पर सिलकोट करने के लिए मौसम सही नहीं था। दबाव में ठेकेदार की ओर से इसे किया गया। ठंड के कारण ये दिक्कत हो रही है। मौसम सही होने पर फिर से सड़क पर सिलकोट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed