फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The response time of PRV vans improved by 56 seconds; police reached the scene within 10 minutes in response to 7613 calls.

Ballia News: पीआरवी वैन का रिस्पांस टाइम 56 सेकंड सुधरा, 7613 कॉल पर 10 मिनट में पहुंची पुलिस

Sun, 28 Dec 2025 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The response time of PRV vans improved by 56 seconds; police reached the scene within 10 minutes in response to 7613 calls.
बलिया। पुलिस की पीआरवी वैन की रिस्पांस टाइम में सुधार हुआ है। पहले जहां साढ़े सात मिनट का समय पीड़ित तक पहुंचने में लगता था। वहीं, अब पीआरवी वैन 6.26 मिनट में पीड़ित के दरवाजे तक पहुंच जा रही है। रिस्पांस टाइम के मामले में पूर्व में बलिया प्रदेश में 25वें स्थान पर था, जो अब खिसक कर 45 वें नंबर पर आ गया है। डायल-112 को एक माह में 8161 काल आई, जिसमें 7613 कॉल पर 10 मिनट के भीतर पहुंची। वहीं, 93 कॉल पर 15 से 30 मिनट व चार मामले में 30 मिनट के बाद पहुंची।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के बेहतर पुलिसिंग के बदौलत अपने में सुधार किया जा रहा है। सुधार के लिए लगातार काम हो रहा है। आगे टॉप फाइव में लाने के लिए लगातार मानिटरिंग की जा रही है। कॉलर की शिकायत के बाद उसकी समस्या के निस्तारण के बाद उससे फीडबैक के आधार पर रैकिंग बनती है।
विज्ञापन


पीआरवी बेड़े में 84 वाहन
पीआरवी के बेड़े में 32 चार पहिया व 52 बाइक दस्ता शामिल है। रिस्पांस टाइम में और सुधार का प्रयास हो रहा है। आने वाले दिनों में पीआरवी के बेड़े में नए वाहन बाइके आने वाली हैं। सभी वाहन जीपीएस से लैंस है। पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से सभी की निगरानी की जाती है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर पीआरवी टीम खड़ी व चक्रमण करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में आईं 8161 शिकायतें

जनवरी माह से 30 नवंबर तक डायल-112 पर कुल 8161 शिकायतें आई। भूमि विवाद की 60 फीसदी शिकायतें आई। एसपी के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी से लगाय बीट जवान तक आने वाली शिकायत को निस्तारण को लेकर हर संभव प्रयास किया। शनिवार को भूमि व रविवार को परिवार मामले की सुनवाई कर निस्तारण करवाने पर जोर दिया। जिसके कारण 94.10 प्रतिशत मामले का शत प्रतिशत निस्तारण हुआ। भूमि विवाद की कुछ शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed