फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The reformist picture of the police shown by the staging of Daroga ji

Ballia News: दरोगा जी के मंचन से दिखाई पुलिस की सुधारवादी तस्वीर

Sat, 25 Feb 2023 11:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sat, 25 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The reformist picture of the police shown by the staging of Daroga ji
बलिया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं जिला प्रशासन की ओर से 25 से 28 फरवरी तक गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित नाट्य महोत्सव का शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले दिन लोग परिवर्तन युवा कल्याण समिति उन्नाव द्वारा दरोगा जी नाटक का मंचन किया गया। सर्वेक्षण अधिकारी उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ शैलजा कांत ने कहा कि उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य कला अकादमी द्वारा प्रत्येक वर्ष हर जिले में प्रशासन के सहयोग से नाट्य समारोह का आयोजन किया जाता है। इससे पहले बलिया में कभी भी नाट्य समारोह का आयोजन नहीं हुआ था। अकादमी के लिए यह एक अच्छा अवसर है कि जनपद बलिया में नाट्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाटक हमारे अंदर एकाग्रता लाते हैं। इस तरह के समारोह होते रहने चाहिए। नाटक हमारे व्यक्तित्व को निखरते हैं। नाटक समाज को आइना दिखाते हैं। पहले दिन लोग परिवर्तन युवा कल्याण समिति उन्नाव द्वारा दरोगा जी नाटक का मंचन किया गया। नाटक दरोगाजी पुलिस विभाग के एक ऐसे दरोगा की छवि प्रस्तुत करता है जो कानून के दायरे में रहते हुए थाने में आने वाले केस को सुधारवादी नीति से सुलझाने की भरपूर कोशिश करता है। यदि कोई मुलजिम नाजायज दबाव बनाने या प्रभाव जताने का प्रयास करता है तो उसके साथ पुलिस और कानून क्या कर सकता है, यह भी इस नाटक में दर्शाने का प्रयास किया गया है। इस नाटक के लेखक और निर्देशक जब्बार अकरम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed