{"_id":"a4dacb35d779114815288e891991264e","slug":"the-rain-increased-tension-relief-from-the-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई परेशानी तो धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई परेशानी तो धूप से राहत
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 02 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की देर रात हुई बारिश के चलते नगर के कई प्रमुख सड़कों और मुहल्लों की गलियों में जलजमाव से लोगों
को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
रात में बारिश के चलते ठंड में इजाफा हुआ लेकिन शुक्रवार को सूर्य की लुकाछिपी के बीच थोड़ी-थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली। इसके चलते लोगों को ठंड से राहत भी मिली। बारिश से दलहन और तिलहन की फसलों को फायदा होगा। इसे लेकर किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
बारिश ने शुक्रवार की सुबह को कुछ अलग ही रंग दे दिया। हर रोज जहां दोपहर 10 बजे तक कोहरे की चादर तनी रहती थी, वहीं शुक्रवार को सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा।
बारिश के चलते ठंड में इजाफा तो जरूर हुआ लेकिन दिन में सूर्य की लुकाछिपी ने ठंड और गलन को काफी हद तक कम कर दिया। बारिश के चलते शहर सहित ग्रामीणांचलों की सड़कों पर पानी जम गया।
विज्ञापन
बारिश के चलते चट्टी-चौराहों पर कीचड़ तथा फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बांसडीहरोड संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी को लेकर सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। वहीं किसान खेती को लेकर गदगद दिख रहे हैं। किसानों की मानें तो फूल वाले फसल को छोड़कर सभी फसलों को यह बारिश लाभ पहुंचाएगी। बूंदाबांदी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। आम जीवन अस्तव्यस्त हो गया है।