{"_id":"7b5583bc6fb4349f0b8ec5dac79c15e5","slug":"the-rain-brought-relief-with-disaster-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत संग आफत लाई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत संग आफत लाई बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को जिले में मूसलाधार बारिश हुई। नगर, गांव से लेकर खेत-खलिहान तक सब जलमग्र हो गए। सोमवार रात से आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल आधी रात से बरसना शुरू हुए। दिन में काफी देर तक बारिश होती रही। तेज बारिश ने जहां किसानों और उमस से परेशान लोगों को राहत दी, वहीं नगरवासियों के लिए आफत भी साबित हुई।
बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की सफाई के दावों की भी पोल खोल गई। बारिश के चलते नगर के तकरीबन हर सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा था। कई निचले इलाकों में तो लोगों के घरों में पानी घुस गया। बारिश बंद होने के बाद लोग घरों से पानी निकालते देखे गए।
बारिश से धान के मुरझाए पौधों को नई ऊर्जा मिली है। सोमवार को शाम से ही आसमान में बादलों को घना पहरा था। आधी रात के करीब एक बजे से हवा के साथ शुरू हुई तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात दिलाई। बारिश और हवा के बीच गर्मी से छटपटा रहे लोग आराम से सो सके।
विज्ञापन
बारिश मंगलवार को सुबह तक निरंतर जारी रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के कारण नगर और देहात का कुछ अलग-अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। मूसलाधार बरसात के कारण सरकारी, गैरसरकारी दफ्तरों से लेकर घर के अंदर भी पानी जम गया।
निचले इलाके में सड़कों पर सुबह के वक्त तीन से चार फीट तक पानी भर गया था। कई मोहल्लों में पानी अधिक होने से सड़कें लबालब हो गई थीं। आलम यह था कि नगर के एससी कालेज चौराहे से लेकर जापलिनगंज पुलिस चौकी तक पानी जमा हुआ था। इसी मुहल्ले के अधिकांश गली में दो से तीन फीट तक पानी जम जाने के कारण पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया था।
काजीपुरा स्थित मदरसा, मस्जिद भी पानी से लबालब भरा था। अधिकांश स्कूल प्रांगण में पानी लग जाने के कारण छुट्टी घोषित करनी पड़ी। बांसडीह संवाददाता के अनुसार सोमवार की देररात हुई बारिश से क्षेत्र जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय, बीआरसी बांसडीह के प्रांगण में पानी भर जाने के कारण बच्चो तथा कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।