फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The protector of the earth, the serpent god, was worshipped in every home

Ballia News: घर-घर पूजे गए धरती के रक्षक नाग देवता

Tue, 29 Jul 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The protector of the earth, the serpent god, was worshipped in every home
बलिया। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को नागपंचमी के अवसर पर मंगलवार को हर घर नाग देवता पूजे गए। लोगों ने दूध लावा चढ़ाया और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

मनियर-सिकंदरपुर मार्ग स्थित रामजी बाबा के नाम से बने मंदिर पर दूर-दराज से आए लोग झंडा, पताका और डीजे के भक्ति धुनों पर जयकारा लगाते हुए रामजी बाबा के स्थान पर पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रामजी बाबा मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन किया। रामजी बाबा के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ी भीड़ के चलते मनियर मार्ग पर डायर्वजन किया गया था। बेल्थरारोड : लोगों ने नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाया तथा पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। श्रद्धालुओं ने अपने घर की साफ-सफाई की तथा दीवारों पर सर्प की आकृति बनाकर पूजा की। पर्व पर क्षेत्र के अखाड़े गुलजार रहे। अवायां, चैनपुर गुलौरा, नरहीं, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर आदि गांवों के अखाड़ों में युवा पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। गोविंदपुर में मेले का आयोजन किया गया। पूर : शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर भगवान शिव और नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। विशुनपुरा : क्षेत्र मेंनाग देवता को दूध लावा पुष्प समर्पित कर मंगलकामना की गई। क्षेत्र के ढेकवारी,विशुनपूरा, बिहरा हरपुर ,नीछूवाडीह,परसिया आदि गांवों में अखाड़े का पूजन अर्चन किया गया। अखाड़े पर कुश्ती, लंबी कूद तथा ऊंची कूद आयोजित की गई। विशुनपुरा गांव में कई बार के चयनित नैनीताल के जिला केशरी चंद्रभान सिंह ने अखाड़े पर पूजन अर्चन किया। इस दौरान यतींद्रनायण सिंह, मनोज सिंह राजन, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। बांसडीह व घोघा : बांसडीह के पकड़ी अखाड़ा से नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू एवं पुजारी वशिष्ठ ठाकुर के अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ दरांव स्थित रामजीत बाबा के स्थान पर पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर कमल पटेल, काली मिश्रा, राजेश कुमार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed