फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The process of people coming from the metros continues on Dala Chhath

डाला छठ पर महानगरों से लोगों आने का सिलसिला जारी

Sun, 07 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The process of people coming from the metros continues on Dala Chhath
रतसर कस्बा में स्थापित मां लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को विर्सजन के लिए ले जाते पूजा कमेटी के सदस्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। डाला छठ पर्व मनाने के लिए महानगरों से लोगों के घर आने का सिलसिला जारी है। आलम यह है कि महानगरों से बिहार की ओर आनी वाली सभी ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। ट्रेनों में हो रही भीड़ के आगे रेल महकमा भी परेशान है। हालांकि रेल महकमे की आमदनी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को जो भी ट्रेन महानगरों से जनपद में पहुंची, उन सभी में भीड़ देखने लायक थी। बता दें कि जनपद की बड़ी आबादी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद सहित अन्य प्रांतों और शहरों में रहती है। इसके अलावा, जिन लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल पा रहा है, वह प्राइवेट से लेकर सरकारी बस पकड़ महानगरों से जनपद में आ रहे हैं। इसके चलते ट्रेन की भांति ही बसों में भी पैर रखने की जगह नहीं दिख रही थी। लोकल रूटों पर चलने वाले वाहनों में भी भीड़ में काफी इजाफा हुआ है। इन बसों में भी दूर-दूर तक कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो पा रहा है। छठ पर्व पर लोग घर आकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित करते हैं और पुत्र की दीर्घायु तथा परिवार के मंगलमय की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed