फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The prize of 25 thousand surrendered in the court

Ballia News: 25 हजार के इनामी ने न्यायालय में किया समर्पण

Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The prize of 25 thousand surrendered in the court
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव में बीते दिन जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष से हवाई फायरिंग की गई थी। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में 25 हजार के इनामी ने पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। चार दिसंबर को शीतल दवनी में दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर घंटों फायरिंग हुई थी। इससे गांव में आतंक का माहौल बन गया था। घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने गांव में चक्रमण कर स्थिति को शांत किया। गांव में शांति को लेकर अभी भी पुलिस बल तैनात है। घटना के बाद एक पक्ष के मुकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों ज्ञानेंद्र सिंह और राघवेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने मामले में एक आरोपी राघवेंद्र सिंह को अवैध असलहे कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। मामले में आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपी के खिलाफ 25 हजार के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस के दबाव को देखते हुए मंगलवार को मुख्य आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed