फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The principal was shot at a distance of 400 meters from Ubhaon police station

Ballia News: उभांव थाने से 400 मीटर की दूरी पर प्रधानाचार्य को मारी गई गोली

Tue, 16 Sep 2025 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
The principal was shot at a distance of 400 meters from Ubhaon police station
उभांव थाना क्षेत्र में ​शिक्षक से हुए लूट के दौरान घायल ​​शि​क्षिका कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवा
बलिया। उभांव थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर मुजौना साहुनपुर गांव के पास हथियारबंद बदमाशों ने लूट के प्रयास में प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव को गोली मारी । पुलिस अगर इलाके में सतर्क रहती तो यह घटना नहीं हुई होती। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में पुलिस के प्रति न ाराजगी है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव, महिला कंचन सिंह के साथ बाइक से लाैट रहे थे। इस दाैराना बदमाशों ने रोक लिया और छिनैती का विरोध करने पर गोली मार दी। इसमें महिला शिक्षक कंचन सिंह भी घायल हो गईं हैं।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव अपने दो भाइयों में बड़े थे और देवरिया जनपद के भरौली कंपोजिट स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके आवास नगर के तीनमुहानी स्थित यादव नगर वार्ड नं. एक में लोगों की भीड़ जुट गई। छोटे भाई योगेंद्र यादव, पत्नी प्रेमशीला देवी, दो पुत्र पवन यादव एवं दीपक यादव और तीन पुत्रियां साधना, सरिता एवं शिवांगी का रो रोकर बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र यादव संग लूट एवं हत्या की घटना से क्षेत्र में कमजोर पुलिसिंग की चर्चा एकबार फिर तेज हो गई है। कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

पिछले तीन महीने के आपराधिक घटना पर नजर डालें तो करीब छह बड़ी छिनैती, लूट एवं चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस इनमें कुछ मामलों का खुलासा करने में सफल रही है लेकिन इन दिनों बेल्थरारोड में अपराध कर बदमाश पड़ोस के मऊ एवं देवरिया जनपद के सीमावर्ती इलाकों में शरण लेने में सफल रहे है।

वहीं इन सीमावर्ती इलाकों में बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देकर आसानी से बदमाश तुर्तीपार, हाहा नाला, मधुबन या बरौली के रास्ते बेल्थरारोड बलिया क्षेत्र में छिप जाने में सफल हो जाते है।
---------------------------------------------------
एक ही बाइक पर तीन बदमाश सवार थे
देवेंद्र यादव को हेलमेट में करीब से गोली मारने की घटना के दौरान बाइक पर मौजूद शिक्षिका कंचन सिंह फिलहाल घटना के बाद से ही घबराई एवं सहमी हुई हंै।

बावजूद शिक्षिका कंचन सिंह ने बताया कि एक ही बाइक पर तीन की संख्या में बदमाश सवार थे और हथियार दिखाकर गाली देते हुए जबरन बाइक को रोक लिया। उन्होंने बताया कि गाली देने का जब देवेंद्र ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल सटा दी और सोने की चेन और बाइक छीनने लगे।

देवेंद्र उलझ गए। जिसके बाद एक बदमाश ने उनके हेलमेट के पास पिस्टल सटाकर फायर कर दिया। जिसके बाद मैंने भागने का प्रयास किया लेकिन जबरन पकड़कर सोने की चेन छीन ली। दो तीन थप्पड़ मारकर भाग निकले। इस दौरान कपड़े भी फट गए। शििक्षका ने बताया कि बदमाश धमकी दे रहे थे कि शोर मचाया तो गोली मार देंगे।
-------------------------------------------------------
शिक्षक संघ अध्यक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि बदमाशों के गोली से देवेंद्र यादव की मौत की घटना बहुत ही दुखद है। वे उनके सहपाठी भी थे। जिनके घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि देवेंद्र यादव देवरिया जनपद में प्राथमिक स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य तैनात थे और बेल्थरारोड के मूल निवासी थे। उनकी मौत से पूरा शिक्षक समाज काफी मर्माहत एवं दुखी है।


वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अशोक यादव ने हा कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई दोनों ने साथ ही की थी। जिनके मौत की घटना से पूरा शिक्षक समाज दुखी है। यह पुलिस प्रशासन के चूक का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण इलाके में लूट और छिनैती की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
------------------------------------
बदमाशों ने एक घंटे मेें ही एक और शिक्षिका को बनाया निशाना
उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने महज एक घंटे के अंतराल में ही बेल्थरारोड में एक किलोमीटर के क्षेत्र में दो घटनाओं को अंजाम दिया। देवेंद्र यादव को गोली मारने के साथ ही नगर से सटे बिठुआ मार्ग पर भी एक अन्य महिला शिक्षक राधिका वर्मा से सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस दोनों घटनाओं को एकसाथ जोड़कर मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर पुलिस ने कई स्थानों के सीसी टीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला है। जिसमें एक अपाचे बाइक पर तीन संदिग्ध बदमाश देखे गए।



जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

उभांव थाना क्षेत्र में शिक्षक से हुए लूट के दौरान घायल शिक्षिका कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवा

उभांव थाना क्षेत्र में शिक्षक से हुए लूट के दौरान घायल शिक्षिका कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed