फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The police and the villagers have no inkling about the construction of the boundary wall of the temple

मंदिर की चाहरदिवारी निर्माण को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में नोंकझोंक

Tue, 13 Oct 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
The police and the villagers have no inkling about the construction of the boundary wall of the temple
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में मंगलवार की शाम डीह बाबा के मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में काफी नोकझोंक हुआ। एसडीएम बांसडीह एवं सीओ सिटी के हस्तक्षेप के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। गांव के दक्षिण तरफ डीह बाबा का बहुत पुराना मंदिर है। जिसे गांव के ही संजय सिंह पुत्र विजय सिंह ने अपनी बाउंड्री में ले लिया है। जिसका विरोध गांव वाले बराबर करते रहे। गांव वालों का कहना है कि मंदिर का निर्माण बंजर जमीन पर किया गया है और बाउंड्री के अंदर हो जाने से पूजा पाठ में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। गांव वालों की सहमति से मंदिर का पुनर्निर्माण किया जाना सुनिश्चित हुआ। इसी संदर्भ में सोमवार से वहां अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया था। जिसकी पूर्णाहुति मंगलवार को होनी थी और फिर मंदिर का निर्माण किया जाना था। जिसका विरोध संजय सिंह और उनके परिजन कर रहे थे। ग्राम प्रधान के सूचना पर सुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कीर्तन बंद करा दिया। इसके बाद कीर्तन के सभी संसाधन यथा डीजे, झाल, ढोलक, मजीरा को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य एवं सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मौके पर ही दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर मामला हल कराया। जिसके तहत मंदिर का पुनर्निर्माण एवं मंदिर को बाउंड्री के बाहर किए जाने पर आम सहमति बनी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed