फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The picture of CHC changed before the arrival of Deputy CM

Ballia News: डिप्टी सीएम के आगमन के पहले सीएचसी की बदली तस्वीर

Thu, 17 Apr 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The picture of CHC changed before the arrival of Deputy CM
बलिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को रसड़ा सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य महकमा उनके आगमन को लेकर सीएचसी की तस्वीर बदलने में जी जान से जुटा हुआ है। वे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और प्रभारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

मजदूरों की टीम काम को अंतिम रूप देने में लगी है। क्षेत्र के करीब 3,56,377 आबादी के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सीएचसी पर होने के बावजूद आज तक डिजिटल एक्स-रे जांच की सुविधा तक नहीं है। पांच केवी के जर्जर जनरेटर पर हर माह हजारों रुपया का डीजल खर्च दिखाया जाता था। सीएमओ डॉ. संजीवन वर्मन की मौजूदगी में जब पुराने जनरेटर को चालू किया गया तो धुआं छोड़ कर बंद हो गया। सीएमओ के निर्देश पर आनक फानक में जिला मुख्यालय से 25 केवी का जनरेटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक सीएचसी पर करीब एक घंटा ठहरेंगे। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों व सभी सीएचसी, पीएचसी प्रभारी के साथ बैठक कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानेंगे। सीएचसी पर लंबे समय बाद डिजिटल डेंटल चेयर स्टॉल हुआ है। हीट वेव से बचाव को लेकर पांच बेड का कोल्ड रूम बनाया जा रहा है। प्रसव कक्ष में संसाधन को बढ़ाने के क्रम में एसी व उपकरण लगाया गया है। अस्पताल परिसर में छह माह से खराब पड़े आरओ प्लांट की मरम्मत हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीएचसी पर मरीजों को मिलने वाली चिकित्सकीय व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है।

आज जिले में दो घंटे रहेंगे उप मुख्यमंत्री : बलिया। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को जिले में दो घंटे रहेंगे। प्रोटोकाल अधिकारी के अनुसार डिप्टी सीएम बृहस्पतिवार को दिन 12.35 बजे गोरखपुर से हेलीकाॅप्टर से चलकर दिन में 1.05 बजे मथुरा पीजी कॉलेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद दिन में 1.10 बजे कार से रसड़ा सीएचसी पहुंचेंगे। 1.15 बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ रसड़ा सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों के साथ जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बैठक करेंगे। दिन में 2.25 बजे रसूलपुर गांव में वाल्मिकी त्रिपाठी के यहां आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। दिन में 2.45 बजे कार से मथुरा पीजी कॉलेज स्थित हेलीपैड पहुंचेगे और दिन में तीन बजे राजकीय हेलीकाॅप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed