{"_id":"6193e176cdb46e5c7c6d6014","slug":"the-picture-of-940-villages-of-the-district-will-be-decorated-with-the-mathrubhumi-scheme-ballia-news-vns622935985","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृभूमि योजना से संवरेंगी जिले के 940 गांवों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृभूमि योजना से संवरेंगी जिले के 940 गांवों की तस्वीर
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में तेजी लाने के लिए सरकार की ओर से मातृभूमि योजना लागू की गई है। इसके तहत, एनआरआई, ग्रामीण और किसी दूसरे जनपद में रहने वाले लोग अपने गांव में स्कूल से लेकर अस्पताल तक बनवा सकेंगे। जिले के 940 गांवों की तकदीर और तस्वीर संवरने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शनिवार रात शासनादेश जारी किया है। इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना रखा गया है। शासनादेश में स्पष्ट है कि गांव में रहने वाले लोग विदेश से लेकर देश के कई हिस्सों में काम कर रहे हैं। सुविधा संपन्न लोग अपने गांव का विकास करना चाहते हैं, लेकिन कोई व्यवस्थित प्लेटफॉर्म ना मिलने की वजह से विकास नहीं हो पाता था। अब मातृभूमि योजना के तहत यह संभव है। इसमें 40 फीसदी राशि सरकार और 60 फीसदी राशि गांव में विकास कराने वाले को देनी होगी। सरकार की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
योजना के तहत यह हो सकते हैं कार्य
स्कूल, इंटर कॉलेज की कक्षाओं का निर्माण या स्मार्ट क्लास की स्थापना
सामुदायिक भवन, बारातशाला, स्किल सेंटर का निर्माण
पुस्तकालय और ऑडिटोरियम, अंत्येष्टि स्थल का निर्माण
तालाब का सौंदर्यीकरण, ड्रेनेज व्यवस्था, जल संरक्षण, बस स्टैंड, यात्री शेड
पशु सुधार नस्ल केंद्र की स्थापना, फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना
दुग्ध संग्रह केंद्र, बल्क मिल्क कूलर और समितियों का विकास
शासन के निर्देश के मुताबिक मातृभूमि योजना के तहत गांवों में विकास कार्य कराएं जाएंगे। फिलहाल शासनादेश का इंतजार है।
अजय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ, बलिया