फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The performance Dilwale

दिलवाले को लेकर प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 20 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
The performance Dilwale
पूर्वांचल टाकीज पर रविवार को छात्रों ने फिल्म दिलवाले के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए जमकर प्रदर्शन किया साथ ही तोड़फोड़ भी की। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के पोस्टर को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद थिएटर में शो बंद करना पड़ा। छात्र के उग्र तेवर देख कर्मचारी टाकीज बंद कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


छात्र ने दर्शकों से गुजारिश की कि जिस देश ने उसे शोहरत दी वही देश आज उसके लिए असुरक्षित बन गया है। असहिष्णु पर बयान देकर शाहरुख खान ने खुद को हम लोगों की नजर में देशद्रोही साबित कर दिया है
विज्ञापन


 और ऐसे देशद्रोही की फिल्म का बहिष्कार करते हुए उन्हें पाकिस्तान का रास्ता दिखाया जाए। इसके पहले 16 तारीख को छात्र ने सीडीओ को पत्रक सौंप मांग की थी कि 18 दिसंबर को रिलीज शाहरुख खान की दिलवाले फिल्म को बलिया में चलने से रोका जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जिला प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी तो सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने रविवार को सिनेमाहाल पहुंचकर पहले दर्शकों से टिकट वापस कराया फिर तोड़फोड़ करते हुए पोस्टर आदि जला दिए।

मौके की नजाकत भांप सब कुछ बंद कर कर्मचारी भी भाग खड़े हुए। इस दौरान छात्र ने चेताया कि यदि फिर से दिलवाले फिल्म चलाई गई तो जबर्दस्त आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि ऐसे देशद्रोही के लिए न हमारे दिल और नहीं हमारे देश में कोई जगह है।


इस मौके पर मुख्य रूप से अवध नारायण तिवारी, पंकज मिश्र, धीरज सिंह, मनीष सिंह, संदीप चौबे, लखन सिंह, राहुल चौबे, अभिषेक पांडेय, राकेश मोहन यादव के साथ काफी संख्या में छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed