फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The people of the colony gathered on the road to collect donations

चंदा इकट्ठा कर कालोनी के लोगों ने सड़क पर डलवाया ईट

Thu, 10 Sep 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
The people of the colony gathered on the road to collect donations
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के बलिया बांसडीह मार्ग स्थित परिखरा गांव के शिव विहार कालोनी में बीते माह से जलजमाव के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बीते दिन पानी निकासी को लेकर पुरुष व महिलाओं ने करीब दो घंटे तक बलिया-बांसडीह मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र जलजमाव के निकासी की व्यवस्था की जाएगी। लेकिन करीब दो सप्ताह बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा जलजमाव निकालने की कोई व्यवस्था नही की गई तो मुहलवासियों ने चंदा लगाकर जलजमाव से निजात के लिए ईट गिरवाना शुरू कर दिया। कालोनी निवासी अतुल सिंह ने बताया कि पानी निकालने के लिए विभागीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बावजूद जलजमाव से निजात नहीं मिला। बताया कि कालोनी में करीब एक हजार की आबादी है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कहा कि जलजमाव की निकासी एवं मार्ग मरम्मत में करीब पांच लाख रुपये खर्च है। बताया कि तीन लाख रुपये तक चंदा कालोनी वासी जुटा चुके है। जिससे जलजमाव में ईंट बुधवार से शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर रजत पांडेय, आशीष सिंह,मनीष बर्मा, राकेश कुमार गोंड सहित सैकड़ों कालोनी वासियों का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed