{"_id":"61267c9b8ebc3e79c52b70c6","slug":"the-people-of-the-coastal-villages-are-frightened-by-the-rising-water-level-of-saryu-ballia-news-noi607903895","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के कई पंचायतों के पूरवे के लोग अभी सरयू नदी की बाढ़ से निजात नही पा सके थे कि फिर सरयू के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। इसको लेकर तटवर्ती गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है और लोग सकते में हैं।
क्षेत्र के चांददीयर पंचायत के टोला फतेह राय के, पियारी के डेरा, बैजनाथ के डेरा, बकुल्हा, बकुल्हा पूर्वी, मठिया, चांददीयर, श्रीपालपुर के डेरा व इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगावा) पंचायत के नौका टोला, बड़का सुफल टोला, देवदत्त पांडेय के टोला, रामेश्वर टोला आदि पूरवे में करीब दो सप्ताह से सरयू नदी की बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। अब बीते कुछ दिनों से पानी घटाव के तरफ चल रहा था, जिससे इन पूरवे के बाशिंदों को लग रहा था कि आने वाले कुछ दिनों में बाढ़ से निजात मिल जाएगी। लेकिन मांझी गेज के अनुसार सरयू नदी का पानी बीते मंगलवार को स्थिर रहा और बुधवार की सुबह व शाम दोनों समय गेज की नाप में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसको लेकर क्षेत्रवासी काफी भयभीत हैं। क्षेत्र के बच्चाजी यादव, मुन्ना यादव, पिंटू सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र यादव, शिवपरसन यादव आदि ने बताया कि पिछले वर्षों देखा गया है कि बाढ़ वापस जाने के बाद पुन: दोबारा आ चुकी है। इसलिए इस बात को लेकर हम लोग भयभीत हैं कि अभी बाढ़ से पूरी तरह निजात भी नहीं मिला था कि सरयू का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। अगर नदी में बढ़ाव जारी रहा तो एक तो दिनों में ही लोगों की परेशानियां बढ़ जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष पहुंचे बाढ़ पीडि़तों के बीच
बांसडीह। राशन दुकानों पर भले ही मिट्टी तेल का वितरण नहीं हो रहा है। लेकिन बाढ़ पीडि़तों के बीच मिट्टी तेल समय से पहुंच गया। जब प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष व विधान सभा बांसडीह के विधायक राम गोविंद चौधरी अपने क्षेत्र में बुधवार को दौरा पर पहुंचे। इस दौरान वे बाढ़ पीडि़तों से मिल दुख-सुख में साथ रहने की बात कही।
विज्ञापन
जिले में गंगा नदी की कहर से अभी जिला प्रशासन निजात नहीं पा सका कि सरयू नदी का तांडव शुरू हो गया है। हालांकि नदियों के जलस्तर में कमी आ रही है। लेकिन सरयू नदी अभी भी खतरा बिंदु से ऊपर बहाव पर चल रही है। ऐसे में बाढ़ से प्रभावित महराजपुर, चितबिसाव, रेगहा, सुअरहां, चांदपुर, पर्वतपुर, रामपुर नंबरी, सुल्तानपुर, नौका गांव आदि उपरोक्त सभी गांव बाढ़ ग्रस्त हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के भ्रमण के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा में बाढ़ क्षेत्र की समस्या के बारे में मामला उठाया गया है, ताकि सरकार कुछ नया कदम उठाए। कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कुछ किया उसी के आधार पर वर्तमान भाजपा सरकार काम कर रही है। एक भी नया काम सरकार ने नहीं किया। समाजवादी पार्टी आप सबके सुख दुख में शामिल रही है तथा आगे भी रहेगी। जिलाधिकारी से कहकर बाढ़ पीडि़तों के लिये मिट्टी का तेल व अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए भी नेता प्रतिपक्ष ने कही। उप जिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि हर तरफ नजर रखी गई है। शासन द्वारा जो भी सुविधा है उसे मुहैया कराया जा रहा है। इस मौके पर सीओ प्रीति त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, डॉ हरिमोहन सिंह, अशोक यादव, बिहारी पांडेय, मंटू बाबा, राहुल सिंह, संकल्प सिंह, राजू सिंह, रमा यादव, अनिल यादव, शुभम सिंह, परशुराम यादव, वेद प्रकाश सिंह, विनय, गोंड़, जगमोहन यादव, रमाशंकर यादव आदि रहे।