फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   the people annoyed against not paid of sum iby Bank

भुगतान नहीं होने पर बैंक में उपभोक्ताओं का हंगामा

Sat, 16 May 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
the people annoyed against not paid of sum iby Bank
तीन दिनों से भुगतान के लिए बैंक का चक्कर काट रहे उपभोक्ताओं का सब्र टूट गया। शनिवार को नगर के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में दोपहर तक इंतजार के बाद भी पैसा निकासी न होने उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कर्मचारियों से कुछ उपभोक्ताओं की नोकझोंक भी हुई। कुछ लोगों के समझाने पर उपभोक्ता शांत हुए और कर्मचारियों को कोसते वापस लौट गए।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारियों के अनुसार दो दिनों से लिंक फेल होने के कारण लेनदेन प्रभावित था। शनिवार को उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ हो गई। सुबह से उपभोक्ता बैंक पर जमा हो गए थे। इसी बीच कर्मचारियों ने उन्हें पैसा निकासी के लिए फार्म सत्यापित कर कतार में खड़ा करा दिया। लोग सुबह दस बजे से ही खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दोपहर 12 बजे के बाद कैशियर ने शनिवार का हवाला देकर काउंटर बंद कर दिया। उपभोक्ताओं को वापस करने लगे। इस पर उपभोक्ता नाराज हो गए।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक नंदलाल जायसवाल से शिकायत की लेकिन उन्होंने कर्मचारियों को अपने वश में न होने की बात कहकर टरका दिया। इसके बाद बैंक में हंगामा होने लगा। पैसे के लिए कतार में खड़ी विद्यावती देवी, नीता यादव, शीला देवी, भुपेंद्र यादव, सुनील, दशरथ, रमावती  देवी, उर्मिला देवी आदि दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि तीन दिनों से बैंक का चक्कर लगा रही हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक नंदलाल जायसवाल ने बताया कि शाखा के कर्मचारी वश में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed