फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The pedestrian exit from the PMO office

पीएमओ दफ्तर को निकली पदयात्रा

Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 26 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
The pedestrian exit from the PMO office
जेपी के पैतृक गांव से पीएमओ कार्यालय वाराणसी तक भारतीय युवा एवं किसान चेतना पद यात्रा लेकर निकले युवा विवेक सिंह एवं सहयोगी। - फोटो : अमर उजाला
जेपी के पैतृक गांव जयप्रकाशनगर से पीएमओ कार्यालय वाराणसी तक पदयात्रा लेकर निकले छात्रनेता विवेक सिंह कौशिक सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। अपने सैकड़ों साथियों के साथ अखार से सोमवार को भारतीय युवा और किसान चेतना यात्रा निकाल रहे छात्रनेता के मन में युवाओं तथा बेरोजगारों के लिए पीड़ा दिखी। पदयात्रा सोमवार को अखार ढाले से सुबह नौ बजे शुरु होकर उदयपुरा, सहरसपाली, काशीपुर ढाले पर होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नगर के कदम चौराहा पर छात्रनेता विवेक सिंह ने कहा कि पदयात्रा जेपी के गांव जयप्रकाशनगर से 23 मार्च को शुरु हुई है। जो पांच अप्रैल को वाराणसी के पीएमओ कार्यालय पर समाप्त होगी। कहा कि पदयात्रा शुरु करने का उद्देश्य जेपी की तरह ही युवाओं को अपने साथ लेकर समाज को नई दिशा दिखाना है। कहा कि पीएमओ कार्यालय पर युवाओं और किसानों से संबंधित ज्ञापन दिया जाएगा। कहा कि अगर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं रुका तो युवा सरकारों को उखाड़ फेंकेगे। इस मौके पर लक्की सिंह, अमन तिवारी, सुशील उपाध्याय, शिवम मिश्रा, अभिजीत तिवारी, धीरज सिंह, अमन पांडेय, रविकांत सिंह, मुनमुन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed