फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The pathway of the mini-stadium started to come apart within two months.

Ballia News: दो महीने में उखड़ने लगा मिनी स्टेडियम का पाथवे

Sun, 28 Dec 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The pathway of the mini-stadium started to come apart within two months.
पाथवे के खराब निर्माण को दिखाता युवक। संवाद - फोटो : संवाद
पूर। विकासखंड पंदह के एकईल गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का कार्य गुणवत्ता के मानकों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। आरोप है कि पाथवे निर्माण के महज दो महीने के भीतर ही वह उखड़ने लगा। इससे घटिया सामग्री के प्रयोग से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

2020 में शासन स्तर से एक एकड़ भूमि पर मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। करीब पांच वर्ष बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है, लेकिन कागजों में इसे पूर्ण दर्शा दिया गया। मौके पर सिर्फ नाममात्र का पाथवे और चारों ओर लगभग तीन फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल ही बनी है, जबकि अन्य कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

एकइल गांव निवासी विजय प्रताप सिंह ने पाथवे निर्माण में घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
ईंटें तीसरे दर्जे की हैं, बालू में मिलावट है और सीमेंट की गुणवत्ता भी खराब है। इसके बावजूद बिना स्थल निरीक्षण किए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल से आए फीडबैक कॉल पर भी उन्होंने निस्तारण से असंतोष जताया, लेकिन इसके बाद भी शिकायत निस्तारित दिखा दी गई। आरोप है कि सहायक ग्राम विकास अधिकारी द्वारा बिना मौके पर जांच किए ही पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed