फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The opposition wants to capture more land than the ancestors gave 60 years ago

Ballia News: 60 साल पहले पूर्वजों ने जितनी जमीन दी, उससे ज्यादा कब्जा चाहते हैं विपक्षी

Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The opposition wants to capture more land than the ancestors gave 60 years ago
बलिया / बैरिया । उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस हुआ। इब्राहिमाबाद ऊपरवार निवासी सुरेश यादव ने शिकायत की कि पूर्वजों ने सोमारू शाह को घर बनाने के लिए 60 साल पहले जमीन दी थी। लेकिन उनका परिवार और अधिक कब्जा करने की कोशिश कर रहे है। मामले में उप जिलाधिकारी ने लेखपाल को आदेशित किया कि इनके पूर्वज ने जितनी जमीन दी है, उससे अधिक पर विपक्षी कब्जा ना करें।
विज्ञापन

जनपद के 22 थानाें पर शनिवार को थाना समाधान का आयोजन हुआ। 86 प्रकरणों में से 12 का दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते से निस्तारण हुआ। बैरिया में दया छपरा निवासी पारस पांडेय व विपक्षी अंजनी सिंह भी भूमि विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे थे। अंजनी सिंह नया कबालेदार हैं, वह आगे की जमीन मांग रहे हैं। जबकि पारस पांडेय का कहना है कि मैं 55 वर्ष से जमीन पर काबिज हूं। चकिया निवासी रामेश्वर सिंह व विपक्षी गोंहिया छपरा निवासी प्रेम सिंह भी भूमि विवाद को लेकर पहुंचे थे। एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को निस्तारण के निर्देश दिए। कुल नौ मामले आए, जिसमें से दो का निस्तारण किया गया। सात मामलों को संबंधित लेखपालों को निस्तारण करने के लिए दिए गए। इस दौरान एसएचओ राकेश कुमार सिंह सभी एसआई, जवान व क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर : थाना पकड़ी में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 10 प्रकरणों की सुनवाई की गई। चार प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 6 मामलों के निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष लालमणि, राजस्व निरीक्षक सियाराम, चकबंदी लेखपाल सहित समस्त राजस्व विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिकंदरपुर थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल चार मामले आए। मौके पर एक मामले का निस्तारण किया गया।
बांसडीह : कोतवाली में तहसीलदार नितिन सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं। तीन मामले आए। जिनमें दो राजस्व के व एक पुलिस से संबंधित था। तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल से रिपोर्ट मांगीं और पुलिस से जुड़े मामले में इंस्पेक्टर द्वारा जांच के निर्देश दिए। इस दौरान केवरा निवासी विक्रम शर्मा बताया कि मेरे चाचा जो मानसिक रूप से बीमार हैं। उनकी जमीन को गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के नाम से लिखवा लिया है।
नगरा : सीओ आलोक गुप्ता, एसओ कौशल पाठक ने संयुक्त रूप से समस्या सुनीं। राजस्व के पांच मामले आए। एक मामले का निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसआई छुन्ना सिंह, रामलखन आदि मौजूद रहे।

बेल्थरारोड: उभांव थाना परिसर में एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में 12 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। पांच का निस्तारण हो सका। सभी प्रार्थना पत्र पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित रहे। एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। मौके पर एसएचओ आरके सिंह व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed