फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The old man who went to sleep on the tubewell was taken two hundred meters away and murdered

Ballia News: ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की दो साै मीटर दूर ले जाकर हत्या की

Tue, 20 May 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
The old man who went to sleep on the tubewell was taken two hundred meters away and murdered

विज्ञापन
फेफना। थाना क्षेत्र के औंदी गांव में सोमवार की रात ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए एक वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई।

घर वालों को सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ उस्मान व थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।

औंदी गांव में निवासी रामविलास सिंह (72) रोज की तरह रात में ट्यूबवेल पर सोने चले गए। रात में हमलावरों ने 200 मीटर दूर कुएं पर ले जाकर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सुबह काफी देर होने के बाद भी घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें खोजने निकले। उसी दौरान बकरी चराने वाले एक व्यक्ति ने घर पहुंचकर खून से लथपथ शव होने की जानकारी दी। इसके बाद घर वाले मौके पर पहुंचे। उनके सीने, बांह व गर्दन पर कई वार किए गए थे। इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


रामविलास के दो लड़के हैं। इनमें से एक गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह इस समय घर पर आया हुआ है।

छोटा लड़का बिहार में शिक्षक है। घटना की सूचना पर दोनाें लड़के गांव के लिए रवाना हो गए। एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटों के बीच चल रहा संपत्ति का विवाद
बलिया। रामविलास सिंह की हत्या से हर कोई मर्माहत है। घटना की खबर पर मौके पर मौजूद हर किसी के सामने यही सवाल उठा रहा कि आखिर 72 वर्षीय वृद्ध से किसी की क्या दुश्मनी थी जो इतनी क्रूरता से हत्या की गई।

हत्यारोपियों ने बिस्तर पर हत्या न कर करीब 200 मीटर दूर घसीट कर कुएं के पास ले जाकर धारदार हथियार से वारदात की थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामविलास के शरीर पर 10 से अधिक जख्म के निशान थे। ग्रामीणों ने बताया कि रामविलास के परिवार में कुछ दिनों से बंटवारे का विवाद दोनों बेटों के साथ चल रहा है। इन्होंने चार दिन बाद बंटवारे का आश्वासन दिया था।

गुजरात में नौकरी करने वाला बड़ा बेटा बंटवारे को लेकर घर पर रुका हुआ है। घटना के बाद परिवार वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस संपत्ति विवाद सहित अन्य कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


पुलिस ने परिजनों का अलग-अलग बयान लिया है। ग्रामीणों ने बताया थाना प्रभारी ने मृतक के बड़े बेटे से भी घटना को लेकर पूछताछ की।

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। छोटा बेटा बिहार में शिक्षक है, रात तक पहुंचेगा तो शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल जाएगी। जल्द ही आरोपी पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed