फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The old man's sample was taken on June 2ballia news

ज्यादे तबीयत खराब होने पर दो जून को लिया गया था सैंपल

Mon, 08 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
The old man's sample was taken on June 2ballia news
चिलकहर। विकास खंड चिलकहर के बुढ़ऊ गांव में सोमवार की शाम कोरोना पॉजिटिव मिले युवक का सैंपल दो जून को लिया गया था। इसकी जानकारी होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना के बाद खंड विकास अधिकारी चिलकहर अशोक कुमार राय एवं गड़वार पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई। पूछताछ में संक्रमित युवक ने बताया कि मुंबई में काम करता था। वह मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 20 मई को चला था और 24 मई को बलिया पहुंचा था। उसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब चल रही थी। बावजूद वह होम क्वारंटीन के नाम पर बस कोरम पूरा कर रहा था। जब उसकी तबीयत खराब होती तो वह दवा का प्रयोग करता था। उसकी तबीयत खराब होने पर उसका दो जून को चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सैम्पल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार की शाम पॉजिटिव आई। ग्रामीणों की माने तो युवक सबके घरों में भी जाया करता था और अन्य युवकों के साथ खेलता व घूमता था। समाचार लिखे जाने तक गांव की बैरिकेडिंग नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन

-
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से 21 मई को आया था गांव
रतसर। गड़वार ब्लाक के अरईपुर निवासी युवक के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही गांव सहित नजदीकी गांव जनऊपुर के लोंगो में भी भय व्याप्त है। संक्रमित युवक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गुजरात के अहमदाबाद से 21 मई को घर आया और गांव के प्रावि. में अन्य आठ प्रवासियों के साथ क्वारंटीन में रहा। उसकी सैंलिंग दो जून को पीएचसी रतसर पर हुई थी। इसी बीच दो जून को ही क्वारंटीन सेंटर के बगल में स्थित घर के एक सदस्य की मौत के बाद सभी क्वारंटीन लोग भयवश क्वारंटीन सेंटर से निकल कर अपने अपने घर चले गये। संक्रमित युवक भी अपने घर आ गया था। संक्रमित युवक द्वारा सोमवार को निकट के गांव जनऊपुर के चट्टी पर आकर एक सैलून में दाढ़ी बनवाने की बात भी लोगों ने बताई। इसको लेकर जनऊपुर के लोग भी डरे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed