फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The number of trains will not increase till September 30

30 सितंबर तक नहीं बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या, सभी ट्रेनों की सीट फुल

Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
The number of trains will not increase till September 30
बैरिया। छपरा-सुरेमनपुर-बलिया रेलखंड पर 30 सितंबर तक ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ेगी। वर्तमान में संचालित चार ट्रेनें ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस और सरयू यमुना एक्सप्रेस का ही परिचालन होगा।
विज्ञापन

वाणिज्य अधीक्षक विश्वजीत गांगुली ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के मद्देनजर रेलवे ने ऐसा निर्णय लिया है। जबकि विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा, तकनीकी व उच्च शिक्षा के अंतिम सेमेस्टर व अंतिम वर्ष की परीक्षा व प्रतियोगी परीक्षाएं अगस्त के अंतिम सप्ताह से कराने का निर्णय सरकार ने लिया है। ऐसे में ट्रेनों की संख्या काफी कम होने के कारण परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर कैसे पहुंचेंगे, यह बड़ा सवाल है। क्योंकि उक्त चारों ट्रेनों में 30 सितंबर तक कोई सीट खाली नहीं है। इसको लेकर छात्र व अभिभावक परेशान हैं। लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से आवागमन की सुविधा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed