फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The negligence of the officers of Duda, the residences of the cities hanged

डूडा के अफसरों की लापरवाही, लटक गए शहरियों के आवास

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The negligence of the officers of Duda, the residences of the cities hanged
डूडा के अफसरों की लापरवाही, लटक गए 2455 शहरियों के आवास
विज्ञापन

उदासीनता के कारण अधर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना
3733 लाभार्थियों को दूसरी और 8689 को तीसरी किस्त का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। प्रधानमंत्री आवास (शहरी) के लाभार्थियों को समय से अगली किस्त का भुगतान नहीं होने से निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। जिले के 3733 लाभार्थियों को दूसरी और 8689 को तीसरी किस्त का आठ माह से इंतजार है। विभागीय अधिकारी अगली किस्त का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे शहरी लाभार्थियों के आवास नहीं बन पा रहे हैं। नगर पालिका परिषद और जिले की टाउन एरिया के गरीबों के लिए नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना संचालित की जा रही है। आवास के लाभार्थियों का चयन और उन्हें किस्तों का भुगतान करने की जिम्मेदारी डूडा को दी गई है।
वर्ष 2021-22 में 20087 लाभार्थियों चयन किया गया है। इनमें से 17632 लाभर्थियों के खाते में पहली किस्त का भुगतान तो कर दिया गया मगर, दूसरी और तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे है। इसके अलावा 2455 पात्र अब भी विभाग द्वारा धनराशि उपलब्ध कराने की बाट जोह रहे है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, 3733 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें दूसरी किस्त के डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और 8689 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के 50-50 हजार रुपये का भुगतान किया जाना है। आठ माह से ये लाभार्थी अपनी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन विभागीय कर्मचारियों के मानक पर खरे नहीं उतरने से मुख्यालय को रिपोर्ट नहीं भेजी जा रही। इससे भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

000
आवास बनाने के लिए मिलते हैं ढाई-ढाई लाख रुपये
प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत जिन लोगों के पास स्वयं की जमीन है, उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए चयनित लाभार्थी को ढाई-ढाई लाख रुपये मिलते हैं। पहली किस्त के रूप में 50 हजार, दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख और तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की अंतिम किस्त मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त भेजने की प्रक्रिया गतिमान है। शीघ्र ही सभी लाभार्थियों के खाते में योजना की धनराशि प्रेषित कर दी जाएगी।
राहुल यादव, प्रभारी पीओ, डूडा बलिया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed