फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants ran away with pickup to shoot the driver

चालक को गोली मार पिकअप लेकर भागे बदमाश

Sun, 28 Feb 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away with pickup to shoot the driver
रेवती-बैरिया मार्ग स्थित कोलनाला के समीप बदमाशों द्वारा चालक को गोली मारकर पिकप लूटने की सूचना प? - फोटो : BALLIA
रेवती। थाना क्षेत्र के रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग स्थित कोलनाला रेल क्रासिंग पर रविवार की भोर में करीब पांच बजे एक बाइक सवार बदमाशों ने एक पिकअप चालक को गोली मारकर घायल कर दिया और पिकअप लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया। उधर, सीओ बैरिया राजेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी होते ही एसपी डॉ विपिन ताडा भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के सिताब दियरा निवासी पिकअप चालक राजू यादव (25) व विक्की सिंह (21) रविवार की भोर में रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग से होते हुए अपने गांव सिताब दियारा जा रहे थे। जैसे ही पिकअप कोलनाला रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तो रेलवे क्रासिंग बंद था। इस बीच चालक गाड़ी से नीचे उतरा। बताया जा रहा है कि इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक क्रासिंग पर पहुंचे तथा चालक राजू से पिकअप की चाभी मांगने लगे। चाभी की छीना झपटी के बीच उनमें से एक ने चालक को निशाना बनाते हुए गोली चला दी जो चालक के बांए बांह में जा लगी और वह घायल हो गया। इस बीच हमलावर पिकअप को चालू कर भाग निकले। उधर, चालक का साथी विक्की घायल के साथ रहने के बजाए लापता है। जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद लापता विक्की ही कुछ राज खोल सके। उधर, पुलिस तीन-चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने कोलनाला रेलवे क्रासिंग पर चल रहे केबिन निर्माण में कार्यरत मजदूरों तथा उस समय ड्यूटी पर तैनात गेटमैन मुकेश कुमार से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने कोलनाला रेल क्रासिंग के पास स्थित निर्माणाधीन केबिन के साथ ही पुराने केबिन के आसपास जांच किया। बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed