{"_id":"629a4fb0b6ac47651c0fbd1b","slug":"the-miscreants-killed-the-young-man-by-adopting-a-knife-ballia-news-vns65705199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोद कर बदमाशों ने की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गोद कर बदमाशों ने की युवक की हत्या
विज्ञापन
सहतवार क्षेत्र के चितविसांव खुर्द निवासी मृतक राकेश सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : BALLIA
सहतवार। चांदपुर नई बस्ती स्थित हरखू ब्रहम बाबा मंदिर के समीप बृहस्पतिवार की देर रात चाकू से गोदकर चितविसाव खुर्द निवासी राकेश सिंह (32) की बदमाशों ने हत्या कर दी। घटना से आसपास के क्षेत्र में दहशत है। युवक के पिता रमाकांत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
सहतवार थाना क्षेत्र के चितविसाव खुर्द निवासी रमाकांत सिंह ने तहरीर में कहा है कि वे सहतवार से टीवी खरीद कर लाए थे, जिसे लगाने के लिए मिस्त्री आया था। टीवी लगने के बाद उनका बेटा राकेश मिस्त्री को अपनी बाइक से उसके घर छोड़ने गया। लौटते समय चांदपुर नई बस्ती हरखू ब्रह्म बाबा स्थान के पास पहुंचा कि रास्ते में संदीप कुमार पांडेय उर्फ मिंटू पांडेय निवासी कोलकला, अनिरूद्घ सिंह निवासी चांदपुर नई बस्ती, पवन कुवर निवासी सिंगही तथा संजीव कुंवर उर्फ मुन्नू निवासी सिंगही शराब पी रहे थे। राकेश वहां कुछ देर के लिए रुक गया तो मिंटू पांडेय उसे गालियां देने लगा। पवन कुंवर ने उसे शांत कराया दिया और राकेश की पिटाई करने लगा। अचानक मिंटू ने चाकू निकालकर पेट में घोप दिया। आसपास के लोगों ने राकेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राकतेश तीन भाई में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई का सुशील सिंह तथा और सबसे छोटे अनूप सिंह है। राकेश को एक पुत्र और एक पुत्री है। इस मामले में पुलिस ने चारों नामजद लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।