फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The miscreants held the victim hostage at the tip of the knife

शौच गई महिला को बदमाशों ने चाकू के नोक पर बनाया बंधक

Sat, 21 Dec 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
The miscreants held the victim hostage at the tip of the knife
भीमपुरा। थाने से महज 500 मीटर दूर शनिवार की भोर में शौच के लिए निकली महिला को चाकू के नोक पर बदमाशों ने बंधक बना लिया, उसके बाद उसके घर ले गए और उसके शरीर व घर में रखे लाखों के रुपये के गहने आतंकित कर लूट लिया। इसके बाद बदमाश महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए गहने लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की सूचना भीमपुरा पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। थाना परिसर से कुछ दूरी पर हुई लूट की इस घटना से लोग अपने असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा शाहपुर टिटिहा के मौजा बंजरिया निवासी श्रीराम चौहान विदेश में नौकरी करता है। गांव से कुछ दूरी पर उसका मकान है, जहां पर उसकी पत्नी निर्मला देवी अपने दो पुत्र और दो पुत्रियों के साथ रहती है। निर्मला देवी शनिवार की भोर में सड़क के तरफ शौच करने के लिए निकली। महिला ने बताया कि जब वह शौच कर वापस लौट रही थी, उसी समय दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर शरीर पर पहने हुए गहने उतारने के लिए कहा। जिसके बाद मैंने डरके मारे कान में पहने हुए गहने उतारकर बदमाशों को दे दिया। उसके बाद बदमाशों ने डरा धमकाकर उसे उसके घर ले गए और घर के सारे गहने निकालकर देने को कहा। जिस पर महिला ने बांक्स में रखे दो सिकड़ी, अंगूठी, झुमका, बाली, मंगलसूत्र आदि ले लिया। उसके बाद बदमाश मुझे घर के बाहर ले गये, जहां एक बदमाश ने उसे चाकू मारने की बात कही तो दूसरे धमकाया कि किसी से कुछ कहा तो जान से मार देंगे। इस डर से उनके जाने के बाद भी वह अपने बच्चों को उस समय कुछ बताना वाजिब नहीं समझा। सुबह होने पर इसकी जानकारी अपने पति सहित गांव के लोगों को दी। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना देने की हिम्मत जुटा सकी। भीमपुरा थाना परिसर के पीछे मात्र पांच सौ मीटर दूर ही महिला से हुई लूट से लोगों में दहशत फैल गया है। उनका कहना है कि जब थाना के आसपास का इलाका ही सुरक्षित नहीं है तो दूर के लोगों का क्या हाल होगा। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तत्पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed