फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The minister found a flaw in the procurement center if the minister took a claus of the officials

क्रय केंद्र पर मिली खामियां तो मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लॉस

Sat, 29 May 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
The minister found a flaw in the procurement center if the minister took a claus of the officials
नवानगर। गेहूं क्रय केंद्रों से जुड़ी शिकायतों की जांच करने के लिए शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सिकंदरपुर तहसील के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जमकर क्लास ली। इस दौरान उन्होंने चेताया कि किसानों से गेहूं खरीद में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने डिप्टी आरएमओ को जिले में गेहूं की खरीद के सापेक्ष गोदामों में गेहूं डंप होने पर जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

किसानों को परेशान करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह को दिया। सांसद रविंद्र कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जनपद में कम खरीदारी की शिकायत की। जिस पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया तो अधिकारी चुप्पी साधे नजर आए। कृषि मंत्री ने तहसील क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों पर हो रही खरीद के बारे में विधिवत जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय यादव, सीओ अशोक कुमार मिश्रा, एसएचओ विपिन सिंह, भोला सिंह, गुड्डू सिंह, मनीष सिंह, तहसीलदार राम नारायण वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

बैठक की बजाए क्रय केंद्र पर पहुंचे कृषि मंत्री
नवानगर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सिकंदरपुर आगमन पर सिकंदरपुर तहसील सभागार में होने वाली बैठक निरस्त हो गई। बताते चलें कि जिले के आला अधिकारी सीडीओ, सीएमओ, डीडीओ व कृषि विभाग के अधिकारी सिकंदरपुर तहसील सभागार में कैगिबनेट मंत्री के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन मंत्री हूटर बजाते हुए एकईल गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक के आवास पर सुनी कार्यकर्ताओं की फरियाद
नवानगर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने क्षेत्रीय विधायक संजय यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याओं सहित आम जनता को कोविड-19 में हो रही दिक्कतों के बारे में बताया। जिस पर मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया। विधायक संजय यादव ने क्षेत्र में गेहूं की खरीद का तत्काल भुगतान करने की मांग की। जिस पर संबंधित अधिकारी को मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि सिकंदरपुर विधानसभा के सभी किसानों का ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ा कर तत्काल भुगतान किया जाए। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, अनिल पांडेय, छोटक चौधरी, सुरेंद्र यादव, गणेश सोनी, अरविंद राय, मुन्ना राय, पप्पू राय, राजेंद्र सिंह, मंटू सिंह, विक्की सिंह आदि रहे।
किसानों से खरीदे गेहूं का मंत्री ने कराया तौल
नगरा। सूबे के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को विपणन गोदाम स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने किसानों से खरीदे गए गेहूं की बोरियों का तौल भी कराया। नगरा बाजार स्थित विपणन केंद्र पर गेहूं खरीद की बारिश के बीच निरीक्षण करने पहुंचे कृषि मंत्री सबसे पहले विपणन कार्यालय में पहुंच कर विपणन निरीक्षक दानिश खान से गेहूं खरीद की जानकारी ली। विपणन निरीक्षक ने बताया कि किसानों से 17 हजार क्विंटल की खरीदारी की गई है। इसके बाद गोदाम में जाकर किसानों से खरीदे गए गेहूं की बोरियों की तौल कराया। कृषि मंत्री दस मिनट में ही निरीक्षण कर वापस चले गए। इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता कृषि मंत्री को घेरे रहे, जिस कारण उनसे मिलने के लिए घंटो इंतजार करने वाले किसान नहीं मिल सके। निरीक्षण के दौरान सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक धनंजय कन्नौजिया और संजय यादव के अलावा एसडीएम रसडा प्रभु दयाल आदि रहे।
इंतजाम के अभाव में भीगा किसानों का गेंहू
नरहीं। विकास खंड सोहॉव के क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी काफी धीमी गति से होने के कारण किसानों को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दौलतपुर में तो गेहूं खरीदारी को लेकर मारपीट की नौबत उत्पन्न हो जा रही है। यहां इंटर कॉलेज में गेहूं की खरीदारी की जा रही है, जहां बारिश के पानी लगने से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा ट्रैक्टर ट्रालियों में रखा गेहूं भीग गया है। जिसके कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इस क्रय केंद्र पर अब तक 350 क्विंटल ही गेहूं की खरीदारी हो पाई है। किसान नेता केडी सिंह ने कहा कि अभी भी किसानों का 20 हजार क्विंटल गेहूं फंसा हुआ है। जबकि दौलतपुर निवासी भूपेंद्र सिंह सहित कई किसानों का ट्रैक्टरों पर लदा गेहूं भीग गया है और केंद्र प्रभारी द्वारा गेहूं लेने से मना कर दिया गया है। किसान बृजेश सिंह ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है ताकि किसान आजिज आकर गेहूं वापस लेकर चले जाएं। इस कारण किसानों को अपना गेहूं औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है।

पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन नहीं होन से किसान परेशान
सुखपुरा। किसानों द्वारा गेहूं विक्रय को लेकर तमाम परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। किसान को ऑनलाइन के पंजीकरण कराने के बाद तहसील मुख्यालय पर सत्यापित कराना पड़ रहा है। उसके बाद टोकन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि सौ क्विंटल से कम गेहूं बिक्री करने वाले किसान को तहसील मुख्यालय पर चक्कर नहीं काटना पडे़गा। सुखपुरा निवासी किसान शंकर ने जनसेंवा केंद्र से आनलाइन पंजीकरण करा रखा है। लेकिन आज तक सत्यापन के अभाव में गेहूं की बिक्री नहीं कर पाए हैं। शनिवार को सत्यापन वाला पोर्टल अस्थाई रुप से बंद बता रहा है, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसान प्रमेंद्र ने बताया कि तहसील कर्मचारियों की मनमानी से ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed