फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The minister felt the pain of the public

चौपाल लगा मंत्री ने सुनी जनता का दर्द

Mon, 14 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
The minister felt the pain of the public
लक्ष्मणपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने सोहांव विकास खंड के कुत्तुबपुर गांव में जन चौपाल लगा कर उनका दुख-दर्द सुना। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि गांव में कैंप लगाकर अधिकांश समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इसके लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों गंगा यात्रा के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी आला अधिकारियों की उपस्थिति में कुतुबपुर, सरायकोटा गांव के शौचालय से वंचित लाभार्थियों को तत्काल शौचालय बनवाने के लिए चिह्नित करने तथा शौचालय का दुरुपयोग करने वालों को चिन्हित करने का निर्देश देने के बावजूद ग्राम सचिव व लेखपाल द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए पर कड़ी नाराजगी जताई एवं तीन दिन के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। लेखपाल के गावों में उपस्थित न रहने के ग्रामीणों की शिकायत पर उन्हें कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। पूर्ति निरीक्षक संजीव सिंह के कार्यों की ग्रामीणों ने सराहना की, जिस पर मंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी और कर्मचारी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, उन्हें शाबाशी और प्रशंसा मिलेगी तथा लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर राजेश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत पांडेय, थानाध्यक्ष नरही ज्ञानेश्वर मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

इसके पूर्व मंत्री ने सरायकोटा, सिकंदरपुर व नारायनपुर गांव का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने नारानपुर गांव के किसानों की भी समस्याएं जानी। नारायनपुर निवासी एक गरीब महिला ने आवास नहीं मिलने के पीछे धन उगाही की बात बताई तो मंत्री ने ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई। ग्रामीणों ने पोखरे व खाद के गड्ढे पर हुए अवैध कब्जा की भी बात बताई तो मंत्री ने राजस्व कर्मियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed