फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The middle-aged came in front of the Utsarg Express, his legs were severed

उत्सर्ग एक्सप्रेस के सामने आया अधेड़, पैर कटे

Mon, 19 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
The middle-aged came in front of the Utsarg Express, his legs were severed
बैरिया (बलिया)। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन स्थित मालगोदाम के पास सोमवार सुबह उत्सर्ग एक्सप्रेस के सामने आने से अधेड़ का दोनों पैर कट गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान 20 मिनट तक ट्रेन भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी ग्राम निवासी भगन (55) पुत्र सदीक मानसिक रूप से बीमार है। सोमवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे बलिया के तरफ से आ रही उत्सर्ग एक्सप्रेस सुरेमनपुर स्टेशन पर अभी रुकने वाली ही थी कि उक्त व्यक्ति ट्रेन के करीब आ गया और नीचे चला गया।
विज्ञापन

अफरातफरी में स्थानीय लोगों ने जीआरपी तथा सुरेमनपुर चौकी पुलिस की मदद से अधेड़ को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा। चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्टेशन मास्टर एलपी वर्मा ने बताया कि कि ट्रेन के ड्राइवर ने मेमो दिया है कि उक्त व्यक्ति ट्रेन से टकरा गया। और उसका पैर कट गया। घटना के कारण ट्रेन 20 मिनट विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed