{"_id":"61b785e939e71b1f7860f76c","slug":"the-mercury-is-falling-increasing-in-cold-ballia-news-vns627744766","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुढ़कता जा रहा है पारा, ठंड में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुढ़कता जा रहा है पारा, ठंड में इजाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। मौसम में बदलाव होने व पारा लुढ़कनेे के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। सोमवार को ठंड का असर पूरे दिन रहा। हालांकि धूप भी निकला लेकिन पछुवा हवा के चलते लोग पूरे दिन गर्म कपड़ा पहने रहे। बीते पांच दिनों में अधिकतम तापमान जहां चार डिग्री कम हुआ वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री लुढ़क गया।
दो दिनों से पछुवा हवा चलने के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। सुबह में हल्का कोहरा भी हो रहा है। हालांकि धूप जल्द निकलने के कारण कोहरा से तो राहत मिल जाती है लेकिन पछुवा हवा के कारण पूरे दिन ठंड का असर रहता है। सोमवार को तो ठंड का असर तेज रहा। धूप निकलने के बावजूद पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों को पहन कर ही बाहर निकले। पछुवा हवा के चलते धूप भी बेअसर रहा जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले पांच दिनों से लगातार पारा लुढ़कने के कारण दिनों-दिन ठंड में तेजी आती जा रही है। सोमवार को तापमान अधिकतम 21 व न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के चलते कार्यालयों में कामकाम करने वाले कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
---------------
पांच दिनों में लुढ़का पारा
दिन------ अधिकतम न्यूनतम
गुरुवार- 27 15
शुक्रवार- 26 14
शनिवार- 25 13
रविवार- 25 11
सोमवार- 24 09