{"_id":"60e32e098ebc3e49c21e9530","slug":"the-members-staged-a-sit-in-by-locking-the-office-ballia-news-vns598814614","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं कार्यालय पर ताला बंदकर सभासदों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं कार्यालय पर ताला बंदकर सभासदों ने दिया धरना
विज्ञापन
बांसडीह। नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को दर्जनों सभासदों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ईओ और चेयरमैन पर लूट खसोट करने का आरोप लगाया।
धरने पर बैठे सभासदों ने एक स्वर से नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा राय और नगर पंचायत अध्यक्ष पर लूट खसोट का आरोप लगाते हुए कहा कि बांसडीह नगर पंचायत में विकास कार्यों को रोककर अध्यक्ष और ईओ अपना विकास करने में लगे हुए है। नगर पंचायत के लोग जल जमाव की समस्या से परेशान हैं और प्रशासक कुंभकर्णी निद्रा में सोया हुआ है। सभासदों ने तत्काल अध्यक्ष और ईओ का पावर सीज कर सरकारी धन का बंदर बांट करने से रोक लगाने के साथ ही नगर पंचायत में विकास कार्यो को कराने की मांग जिला प्रशासन से किया।
इस मौके पर सभासद संघ के अध्यक्ष राजेश तुरहा, झमन सिंह, विजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, लुकमान अंसारी, मीजबूरहमान, अशोक गुप्ता, मनोज कुमार पिंटू, शम्भू पटेल आदि रहे।