फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Mal Godown Chowk Bhrigumandir road will be 10 meters wide

Ballia News: 10 मीटर चौड़ी होगी माल गोदाम-चौक-भृगुमंदिर की सड़क

Wed, 01 Apr 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Mal Godown Chowk Bhrigumandir road will be 10 meters wide
नगर के एनएच-31 से शनिचरी मंदिर तक जाने वाली सड़क।संवाद
बलिया। परिवहन मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट भृगु काॅरिडोर से पहले शासन की ओर से इसके आसपास की सड़क की दशा सुधारने के लिए भी परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है। माल गोदाम-चौक-आर्य समाज रोड-बालेश्वर मंदिर -भृगु मंदिर की सड़क को टू लेन बनाया जाएगा साथी ही पक्के शोल्डर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से 19.84 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। निर्माण को शुरू करने के लिए पहली किस्त में एक करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। शहर के मालगोदाम से हनुमानगढ़ी, शनिचरी मंदिर, आर्य समाज रोड, बालेश्वर मंदिर होते हुए भृगु मंदिर तक पीडब्ल्यूडी का ओडीआर मार्ग है। इसकी लंबाई 3.70 किमी है।
विज्ञापन

वहीं अंतिम दिन सड़कों के लि करीब 212 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। परिवहन मंत्री की ओर से पिछले दिनों भृगु कारीडोर के लिए 50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने की बात कही थी। यह मार्ग भृगु कारीडोर से भी जुड़ता है। भृगु कारीडोर के साथ ही इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए 19.84 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। लगभग 3.70 किमी लंबे इस ओडीआर मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पहली किस्त में लगभग एक करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। ये भी मार्ग होंगे दुरुस्त : ग्राम पंचयात असढि़या में जोगीवीर बाबा से स्थान से बगही होते हुए धर्मपुर कोट तक 3.15 किमी लंबे मार्ग का नवीनीकरण 2.12 करोड़ से किया जाएगा। पहली किस्त में 9.88 लाख मिले हैं। देवकली सूर्यमंदिर लौहार मार्ग से हाईकोर्ट के न्यायाधीश के घर होते हुए पिच रोड तक दो किमी लंबे मार्ग की निर्माण 1.35 करोड़ से होगा। पहली किस्त में 6.33 लाख मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

45.76 करोड़ से होगा ढेलहवा बाबा मार्ग का चौड़ीकरण
बलिया। दुबहर अस्पताल से चंदवक, जसांव-सोनवानी मार्ग से ढेलहवा बाबा स्थान तक 6.80 किमी लंबे मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 45.76 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इसमें पांच वर्ष तक सड़क का अनुरक्षण भी शामिल है। निर्माण को शुरू करने के लिए पहली किस्त में 2.26 करोड़ मिले हैं। इस मार्ग से लगभग 20 से 25 हजार की आबादी सीधी जुड़ी हुई है। मार्ग को पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। लोनिवि निर्माण खंड एक्सईएन केशरी प्रसाद ने बताया कि मार्गों का निर्माण जल्द शुरू होगा।

39.02 करोड़ से बनेंगे 56 ग्रामीण मार्ग

बलिया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से एक दिन पहले शासन ने त्वरित आर्थिक विकास निधि के तहत जनपद 56 ग्रामीण मार्गों के विकास के लिए 39.02 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इस धनराशि से 62.664 किमी लंबाई में विभिन्न ब्लाकों के विभिन्न गांवों में 56 मार्गों का विकास किया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त में 18.79 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है। सभी कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराए जाएंगे।


पूर्वांचल विकास निधि से बनेंगे 25 मार्ग

बलिया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से एक पहले दिन शासन ने क्षेत्रीय विकास (पूर्वांचल विकास) निधि से भी खजाने खोला है। योजना के लिए विभिन्न ब्लाॅकों में 25 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें सीसी रोड, सड़क आदि के काम शामिल हैं। इन कार्यों पर 12.95 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। पहली किस्त में 6.21 करोड़ की धनराशि जारी भी कर दी गई है। ग्रामीण मार्गों के विकास के लिए 39.02 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इस धनराशि से 62.664 किमी लंबाई में विभिन्न ब्लाकों के विभिन्न गांवों में 56 मार्गों का विकास किया जाएगा। इसके लिए पहली किस्त में 18.79 करोड़ की धनराशि भी जारी की गई है। सभी कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed