फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Mahaviri procession set out amidst chants of Jai Bajrangbali

Ballia News: जय बजरंगबली के जयघोष के साथ निकला महावीरी जुलूस

Wed, 23 Sep 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Mahaviri procession set out amidst chants of Jai Bajrangbali
बेल्थरारोड कस्बा में आयोजित महावीरी झंडा जुलूस में करतब दिखाते ​खिलाड़ी। जागरुक पाठक
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। बेल्थरारोड का विख्यात महावीरी झंडा पूजनोत्सव मंगलवार को आस्था, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। ‘जय बजरंगबली’ और ‘पवनसुत हनुमान, संकटमोचन’ के जयघोष से पूरा कस्बा गूंजता रहा। मानस मंदिर महावीरी पूजा समिति और यूनाइटेड क्लब महावीरी पूजा समिति की ओर से पूजन के बाद रेलवे चौराहा से संयुक्त रूप से भव्य जुलूस निकाला गया। भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा, धार्मिक ध्वजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकले जुलूस में हजारों श्रद्धालु उमड़े।
विज्ञापन

दोनों समितियों की झांकियों में भगवान शंकर, सीता-राम, रामभक्त हनुमान, बाल हनुमान और नीम करौली बाबा के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। वहीं टावर पर चढ़ते प्रेमी युगल और ऑनर किलिंग जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित झांकियों ने लोगों को रुककर सोचने पर मजबूर किया। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बेल्थरारोड के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग जुलूस देखने पहुंचे। सड़क के दोनों ओर और प्रतिष्ठानों के आसपास भीड़ लगी रही। जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने भीषण गर्मी को देखते हुए पानी, शरबत, प्रसाद, हलवा, बुनिया समेत खानपान के स्टॉल लगाए। इनमें हिंदू-मुस्लिम समेत विभिन्न समुदायों के लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed