फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Mahaviri flag did not turn into a procession, worshiped

ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस पर लगा कोरोना का ग्रहण

Mon, 03 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
The Mahaviri flag did not turn into a procession, worshiped
नगर में महावीरी झंडा जुलूस की अनुमति नहीं मिलने के बाद हनुमान जी की पूजन-अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना के चलते इस बार रक्षाबंधन के दिन महावीरी झंडा जुलूस नहीं निकला। कोरोना के चलते प्रशासन ने जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान कमेटी के लोग अपने अपने नियत स्थान पर ही बजरंग बली की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

एक शताब्दी से अधिक समय से नगर में निकलने वाला महावीरी झंडा जुलूस पहली बार कोरोना के चलते नहीं निकला। इससे कमेटी और दर्शक दोनों में ही मायूस नजर आए। सावन की पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पर्व पर प्रत्येक वर्ष नगर के विभिन्न अखाड़ों से परंपरागत तरीके से निकलने वाला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस इस बार कोरोना के प्रकोप के चलते नहीं निकाला गया। प्रशासन ने समस्त अखाड़ेदारों के साथ बैठक कर निर्देशित किया गया था कि इस बार नगर में महाबीरी झंडा जुलूस नहीं निकलेगा। बल्कि जहां से जुलूस निकलता है वही पर कमेटी के सदस्यगण सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए पूजन अर्चन कर जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। जिसके बाद अखाड़ेदारों ने प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए अपने अपने नियत स्थान पर पूजन अर्चन किया। बता दे कि नगर कमेटी अखाड़ा, जगदीशपुर, टाउन हाल कमेटी, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, बालेश्वर घाट, विजय सिनेमा रोड, गुदरी बाजार अखाड़े का जुलूस विभिन्न झांकियों के साथ हर साल निकलता है। लेकिन इस वर्ष किसी भी अखाड़ेदारे से जुलूस निकला। आलम यह रहा है कि कोरोना का भय आमजन पर साफ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed