फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The love of sisterhood will reach the brother safe even in the rain

बारिश में भी सुरक्षित भाई तक पहुंचेगा बहना का प्यार

Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The love of sisterhood will reach the brother safe even in the rain
बलिया। भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन करीब है। रक्षाबंधन पर दूर रहने वाली बहनें अपने भाइयों को राखी भेजती हैं। इस रक्षाबंधन पर बहनों को राखी भेजने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष प्रकार का लिफाफा तैयार किया है। 10 रुपये का मिलने वाले इस लिफाफे की खासियत होगी कि यह पानी से खराब नहीं होता है। न ही आसानी से फटता है। इससे बरसात के मौसम में भी राखी के रूप में बहनों का प्यार सुरक्षित भाई के घर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने इस बार भी उन बहनों की मदद करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है जो अपने भाइयों से दूर रहती हैं। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनके पास नहीं जा पाएंगी। बरसात के इस मौसम में बहनों का प्यार भाई की कलाई तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग की ओर से विशेष प्रकार का लिफाफा तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इसे सभी डाकघरों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुख्य डाकघर बलिया के डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि बहनें किसी भी डाकघर के काउंटर से 10 रुपए में राखी लिफाफा खरीद सकती हैं। इसे गंतव्य तक भेजने के लिए स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक का शुल्क अलग से देना होगा। इस विशेष डिजाइनर लिफाफे की खासियत है कि यह लिफाफा पानी से खराब नहीं होता है। न ही आसानी से इसे फाड़ा जा सकता है। इस लिफाफे में राखी कहीं के लिए भी पोस्ट की जा सकती है। डाक अधीक्षक ने बताया कि लिफाफा तैयार कराया जा रहा है। बहुत जल्द डाकघरों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed