{"_id":"6686de0526350f71e70c20ab","slug":"the-love-marriage-took-place-on-june-18-15-days-later-the-body-of-the-newlywed-was-found-hanging-in-the-garden-ballia-news-c-190-1-bal1001-118571-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 18 जून को हुआ था प्रेम विवाह, 15 दिन बाद बाग में लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 18 जून को हुआ था प्रेम विवाह, 15 दिन बाद बाग में लटकता मिला नवविवाहिता का शव
विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव स्थित एक बाग में चार दिन से लापता नवविवाहिता का शव बृहस्पतिवार को पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहंुची। उसने एक सप्ताह पहले प्रेम विवाह किया था।
सहतावार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव निवासी सपना चौहान (20) पत्नी अमित चौहान का शव गांव के ही परशुराम, हरिशंकर आदि के बाग में बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ से लटकता मिला। इसकी सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहतवार विकास पांडेय मौके पर पहुंचे। जांच की। थोड़ी देर में ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और मौके पर साक्ष्य जुटाए।
ग्रामीणों के अनुसार सपना और उसी गांव के अमित के बीच प्रेम संबंध था। 18 जून को पचरूखा देवी मंदिर में सपना तथा अमित चौहान की शादी हुई थी। दोनों पक्ष के लोग उपस्थित थे। शादी के बाद सपना अमित के घर चली गई। इस बीच अमित के पिता प्रेमचन्द चौहान ने एक जुलाई को सहतवार थाने में बहू सपना के लापता होने की सूचना दी थी। बताया था कि 30 जून को सपना घर से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। मामले में सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।