फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Kundji of the medical store blew 20 thousand

मेडिकल स्टोर की कुंडजी चटका 20 हजार उड़ाए

Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The Kundji of the medical store blew 20 thousand
नगरा। बाजार के नगरा-घोसी मार्ग पर मेडिकल स्टोर के मुख्य गेट की कुंडी चटका कर चोर शनिवार की रात काउंटर में रखे 20 हजार रुपए चुरा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

बाजार में नगरा-घोसी मार्ग पर देवभूषण पांडेय की पांडेय मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान है। मकान के दूसरे तल पर किराएदार रहते हैं। नीचे दुकान चलती है। घटना के रात मकान मालिक दवा की दुकान बंद कर सोने चले गए। किराएदार दूसरे तल पर सो रहे थे। रात में चोरों ने कुंडी चटका कर काउंटर में रखे 20 हजार नगदी चुरा ले गए। घटना को अंजाम देते समय चोरों ने दूसरे तल पर जाने के लिए बनी सीढ़ी के चैनल को रस्सी से बांध दिया था। सुबह जब दुकान खोलने के लिए दुकानदार पहुंचे तो गेट की कुंडी टूटी हुई देख सन्न रह गए। अंदर देखा तो काउंटर अस्त व्यस्त था। रुपए गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed