फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The killing of innocent, throwing bodies

मासूम की निर्मम हत्या, शव फेंका

Sat, 03 Dec 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sat, 03 Dec 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
The killing of innocent, throwing bodies
Hatya
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अतरडडिया गांव में लापता बच्चे की फावड़े से हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी मिली। बच्चे की शिनाख्त शुभम  पुत्र मुन्ना वर्मा के रूप में हुई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पिता ने हत्या के पीछे बदले की भावना बताई है तो वहीं पुलिस इसके पीछे अवैध संबंध की बात कह रही है। घटना शुक्रवार शाम की है।
विज्ञापन


पिता मुन्ना वर्मा ने बताया कि  शुभम(05) शुक्रवार की दोपहर पड़ोस के बच्चों के साथ खेलने के लिए गया हुआ था। शाम को जब वह घर नहीं आया तो हम लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसके साथ खेलने वाले बच्चों ने बताया कि जहां हम लोग खेल रहे थे, जहां गांव के ही राकेश वर्मा उर्फ दरोगा पुत्र कमला वर्मा आए थे और शुभम को साथ लेकर चले गए। उसके बाद से उन्होंने उसे नहीं देखा। घरवालों ने शाम को ग्रामीणों के साथ मिलकर जब आरोपी राकेश वर्मा को पकड़कर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात बताई और झाड़ी के पास घटना स्थल भी दिखाया।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर सहतवार पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।राकेश ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शुभम को खेत में हेंगा पर बैठाने की बात दोस्तों के बीच से लेकर चला गया। इसके बाद झाड़ी में ले जाकर फावड़े से उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि मृतक का पिता उस पर अपनी बहन से छेड़खानी का आरोप लगाता था। साथ ही मेरी मां के बारे में भी भद्दी बातें करता है। इसी से मैंने शुभम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मृतक के पिता ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व राकेश चोरी की नीयत से घर में घुस गया था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया था। लेकिन बाद में पड़ोसियों के समझाने-बुझाने पर उसे छोड़ दिया गया और मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। लेकिन राकेश तभी से खार खाए था और इसी वजह से उसने घटना को अंजाम दिया। शुभम दो भाइयों में छोटा था, जबकि शिवम बड़ा है। वहीं अपने लाल की हत्या से मां ललिता देवी का रोते-रोते बुरा हाल था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed