फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The jump in vaccination, the district reached the 35th number

वैक्सीनेशन में लगाई छलांग, 35वें नबर पर पहुंचा जनपद

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The jump in vaccination, the district reached the 35th number
बलिया। नवागत जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के आने के बाद जिले में कोविड वैक्सिनेशन की प्रगति में तेजी दिकने लगी है। वैक्सीनेशन में जिला 75वें रैंक से 35वें पर पहुंच गया है। जिलाधिकारी ने जब यहां ज्वाइन किया तो उस समय टीकाकरण की बेहद खराब प्रगति थी। रैंकिंग के मामले में जिला 75वें स्थान पर था।
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। शाहजहांपुर से आए डब्ल्यूएचओ के दो अधिकारियों के माध्यम से माइक्रोप्लान बनवाकर सभी चिकित्साधिकारियों को उसके हिसाब से काम करने के अहम टिप्स दिए। माइक्रोप्लान के हिसाब से प्रतिदिन ब्लॉकवार लक्ष्य देना शुरू किया और उसकी रोज समीक्षा करते रहे। इसका नतीजा अगले दिन से ही देखने को मिलना शुरू हो गया। जनपद 75वें से 35वें स्थान पर आ गया। जिले में टीकाकरण का लक्ष्य 24.21 लाख था। 97.5 फीसद यानि 23.49 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

300 केंद्रों पर किशोरों समेत 26000 को लगा टीका
बलिया। जनपद में शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे तक 300 केंद्रों पर 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों समेत कुल 26000 लोगों को टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट सभागार समेत सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर, कोविड शील्ड तथा कोवैक्सीन लगाई गई। ग्रामीण क्षेेत्रों के कालेज व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर शनिवार को 400 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही अस्पताल पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. तनवीर आजम ने बताया कि क्षेत्र के 30 ग्रामों में स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग टीमों द्वारा कैंप लगाकर दो- दो सौ लोगों को को-वैक्सीन की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 15 से 18 वर्ष आयु के कुल 16 हजार 480 किशोर हैं। इनमें 12 हजार किशोरों को को-वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल पर बूस्टर का तीसरा डोज भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed