फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The judicial system will be strengthened only through the coordination between the Bar and the Bench.

Ballia News: बार और बेंच के समन्वय से ही मजबूत होगी न्याय व्यवस्था

Fri, 28 Aug 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The judicial system will be strengthened only through the coordination between the Bar and the Bench.
धिवक्ता बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट रसड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ दिलाते अति​थि बार क
रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट रसड़ा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय तथा न्यायिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बार काउंसिल यूपी के पूर्व उपाध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि जय नारायण पांडेय ने कहा कि बार और बेंच तभी मजबूत हो सकते हैं, जब बार संगठित हो। बार के मजबूत हुए बिना बेंच के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना संभव नहीं है। उन्होंने अधिवक्ताओं से छोटे-मोटे विवादों को आपसी स्तर पर समाप्त कर संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन रसड़ा अरुण पांडेय ने कहा कि छोटे-मोटे विवाद बढ़ने से वादों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय रसड़ा के न्यायाधिकारी आशुतोष सिंह ने कहा कि दीवानी वाद में सभी पक्षों को सुने बिना न्याय नहीं किया जा सकता। न्याय प्रदान करने में जल्दबाजी की गई तो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत प्रभावित होंगे। इसलिए प्रत्येक पक्ष को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना आवश्यक है। चुनाव अधिकारी कमलेश तिवारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राधेश्याम चौबे, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, दस वर्ष से ऊपर के उपाध्यक्ष संजीव कुमार, दस वर्ष से नीचे के उपाध्यक्ष अजय सिंह, मीडिया प्रभारी इंद्रजीत तिवारी, संयुक्त सचिव प्रशासन बलवंत चौहान, कोषाध्यक्ष विष्णु तिवारी तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय शुभम सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विनोद सिंह, अशोक सिंह, दीपक दूबे, अजीत चौहान, अखिलेश सिंह, शिवशंकर सिंह, प्रेमसागर सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी तथा नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल समेत अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed