फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The increase in the water level of Saryu continues, the water reached the new area

सरयू के जलस्तर में बढ़ाव जारी, नए इलाके में पहुंचा पानी

Thu, 13 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The increase in the water level of Saryu continues, the water reached the new area
बेल्थरारोड क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव स्थित अरहर और मक्का के खेत में घुसा बाढ़ का पानी। - फोटो : BALLIA
पिछले चार दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी रहने से तटवर्ती वाशिंदे परेशान हैं। पिछले कई दिनों से जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी है। लाल निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी के तेवर तल्ख हो जाने से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम चार बजे जल स्तर 64.960 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 64.010 मीटर है। खतरे के निशान से नदी का जलस्तर 95 सेंटीमीटर अधिक है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में स्थिरता का पूर्वानुमान किया है। जलस्तर में वृद्धि होने से हाहानाला टगुनिया राजभर बस्ती, चैनपुर गुलौरा, टीएस बंधा तक कई किलोमीटर विस्तृत भू-भाग में नदी का पानी फैल गया है। चैनपुर गुलौरा गांव के सामने टीएस बंधा के नीचे कई फीट तक पानी लग गया है। हाहानाला, तुर्तीपार व हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। तुर्तीपार के दलित बस्ती व मल्लाह बस्ती तक पानी पहुंच गया है। गुलौरा के यादव बस्ती और मल्लाह बस्ती तक पानी पहुंच गया है। तटवर्ती किसानों का फसल सब्जी, अरहर आदि डूब कर बर्बाद होने के कगार पर है। इस बीच नदी के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। उधर, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोग चिंतित
सरयू नदी तीसरी बार बढ़ाव पर है। इसको लेकर डूब क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
बता दें कि पिछले कई दिनों से घटाव पर चल रही सरयू नदी बीते चार दिनों से बढ़ाव पर है। अब नदी का पानी क्षेत्र के आबादी में रेंगने लगा है। सरयू किनारे के सिताबदियारा व अठगांवा चांद दियर के हजारों की आबादी चिंतित है। बाढ़ से बच्चों के पढ़ाई से लेकर मवेशियों के चारा के लिए परेशानियां बढ़ जाएगी। मांझी गेज के अनुसार बुधवार की सुबह बाढ़ के न्यूनतम 55.15 मीटर को छूने को आतुर है और वर्तमान में 55.08 मीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed