{"_id":"58d2bca54f1c1b996e1a25cc","slug":"the-importance-of-the-water-given-by-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने बताई जल की अहमियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने बताई जल की अहमियत
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विश्व जल दिवस के मौके पर नेहरु युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अखार द्वारा प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। युवा मंडल के अध्यक्ष नसीम वारसी ने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए जल का संचय करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सबसे कम केवल आवश्यकता के अनुसार ही जल का प्रयोग करना चाहिए। जल बर्बाद करने से हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इसके लिए भारत की आधी आबादी को अभियान चलाकर जल की बर्बादी को रोकना होगा। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने जल के संरक्षण तथा जल के बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इस मौके पर नगवा युवा मंडल के अध्यक्ष नितेश पाठक, पिपरा युवा मंडल के अध्यक्ष अन्नपूर्णानंद तिवारी, कुलदीप दूबे, अखिलेश सिंह, अरविंद आदि लोग रहे। उधर, रामसिंहासन किसान इंटर कालेज दुबहर के 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल संदीप नयन के निर्देशन में कैडेटों ने विश्व जल दिवस पर रैली निकाला। रैली को प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नारायण पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्नल संदीप नयन ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए। हम अपने आसपास के लोगाें को जल संरक्षण के लिए भी प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर एनसीसी के कैप्टन सत्येंद्र कुमार पांडेय, प्रभुदयाल पांडेय, गोवर्धन पांडेय, उत्तम गिरी, प्रभात कुमार पांडेय, एनसीओ अजय प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।