फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The husband appealed to the Maoists to free

माओवादियों से पति को मुक्त कराने की गुहार

Fri, 29 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Fri, 29 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The husband appealed to the Maoists to free
 कस्बा के गांधी पार्क में अमर उजाला द्वारा आयोजित चौपाल में कस्बा के वार्ड नंबर-छह निवासी श्रीमती बेबी गोंड पत्नी मिठ्ठू ने अपर जिलाधिकारी केपी सिंह को पत्रक सौंप मेघालय में माओवादियों द्वारा अपहृत पति को मुक्त कराने की मांग की। साथ ही राशन कार्ड बनाकर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


 पत्रक के जरिए बताया कि मेरे पति मिठ्ठू गोंड तथा कस्बा के ही वार्ड नंबर-23 का रहने वाला मेरा भांजा संजय गोंड, बैजलपुर निवासी मानिक चंद्र गुप्ता, जल्पा स्थान निवासी अशोक गुप्ता तथा बिहार  के आरा जिला निवासी सुनील गुप्ता मेघालय के गारो हिल्स में व्यापार करते थे। उन्हें माओवादियों ने 25 मार्च 2014 को अगवा कर लिया। उनके द्वारा परिवार के सदस्यों से 50-50 लाख रुपये डिमांड की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों को छुड़ाने के लिए कस्बा के जल्पा स्थान निवासी भरत गुप्ता ने कहा था कि 10 लाख रुपये तुम लोग दे दो, हम तुम लोगों के पतियों को छुड़वा देंगे। हम लोगों ने कर्ज लेकर 10 लाख रुपया भरत गुप्ता को दिए। लेकिन अब तक वे लोग पति न माओवादियों के चंगुल से नहीं छूटे। उन्होंने मांग किया कि भरत गुप्ता को गिरफ्तार कर पैसे एवं अपहृत पति के बारे में पूछताछ कर कार्रवाई की जाय। बेबी ने बताया कि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है और ना ही शासन-प्रशासन से कोई सुविधा उपलब्ध है। उसने राशन कार्ड एवं शासन से मिलने वाली सुविधा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


एडीएम केपी सिंह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार के साथ मेघालय सरकार को पत्र पुन: भेजा जाएगा। साथ ही राशन कार्ड एवं अनाज उपलब्ध कराने के लिए चेयरमैन को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed