{"_id":"6817c5afc10ac446090207e0","slug":"the-homeowner-was-kidnapped-at-gunpoint-in-front-of-his-family-ballia-news-c-190-1-ana1001-139112-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परिवार के सामने असलहे के बल पर गृहस्वामी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परिवार के सामने असलहे के बल पर गृहस्वामी का अपहरण
विज्ञापन
सुखपुरा। घोसवती गांव में शनिवार की देर रात को 18 से 20 की संख्या में बदमाशों ने आटा चक्की मालिक अजय तिवारी का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया। परिवार के सदस्यों के विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की खबर लगते ही एसपी ओमवीर सिंह, एएसपी उत्तरी कृपाशंकर व सीओ सीटी श्यामकांत मौके पर पहुंचे। छानबीन की।
परिवार के लोगों से बातचीत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर अजय को बरामद करने का आश्वासन दिया। गांव में तनाव को देखते हुए खेजुरी और गड़वार की पुलिस फोर्स तैनात है। अजय तिवारी के पुत्र महामृत्युंजय तिवारी ने पांच नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घोसवती गांव निवासी अजय तिवारी आटा चक्की चलाते हैं। देर रात आटा चक्की पर थे। रात करीब दो बजे बाइक और लग्जरी वाहन से 18-20 युवक पहुंचे। गालीगलौज करते हुए अजय तिवारी को पकड़ने लगे। पत्नी इंद्रावती देवी विरोध करने लगीं। इसपर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। होहल्ला सुनकर उनके दोनों पुत्र व बहू जग गए। आटा चक्की पर पहुंचे। बदमाशों ने चारों की पिटाई कर खदेड़ दिया। अजय तिवारी के पुत्र महामृत्युंजय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बदमाशों ने पिता के गले पर पिस्टल सटा कर उन्हें वाहन में बैठा लिया और लेते गए।
बदमाशों ने जाते-जाते चार दिन पहले दर्ज मुकदमे को वापस लेने की धमकी दी। ऐसा नहीं करने पर परिवार की हत्या की धमकी दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर थाना प्रभारी रामायण सिंह पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रविवार की सुबह एएसपी ओमवीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी कृपाशंकर के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
मारपीट के दर्ज मुकदमे में सुलह के लिए किया अपहरण : घोसवती गांव में 29 अप्रैल को रामाश्रय यादव के घर बरात आई थी। बरात में शामिल युवक पास की दुकान पर सिगरेट खरीदने गए थे। दुकान बंद होने पर अजय तिवारी के दरवाजे के पास लघुशंका करने लगे।
सूचना पर पुलिस पहुंची। महामृत्युंजय तिवारी ने आटा चक्की में घुसकर बोरी चुराने व मारपीट की नामजद व अज्ञात तहरीर दी थी। पुलिस ने चन्द्रमा यादव, शमशेर यादव, अमित यादव, हिमांशु यादव, राहुल यादव व अन्य युवकों पर मुकदमा दर्ज किया था।
और पकड़ा था। घटना के दूसरे दिन थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव होने के बावजूद पुलिस लापरवाह बनी रही। इससे बड़ी घटना हो गई।