फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The highest number of voters were removed in Bairia, while 63,868 were removed in Sadar, the Transport Minister's constituency.

Ballia News: बैरिया में सबसे ज्यादा मतदाता हटाए गए, परिवहन मंत्री के क्षेत्र सदर में 63868 हुए कम

Fri, 10 Apr 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The highest number of voters were removed in Bairia, while 63,868 were removed in Sadar, the Transport Minister's constituency.
बलिया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को प्रशासन ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। बैरिया में सबसे ज्यादा मतदाता हटाए गए, परिवहन मंत्री के क्षेत्र सदर में 63868 मतदाता कम हुए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट कैंप कार्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सूची जारी की। इस दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत तैयार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। जिले की सात विधानसभा क्षेत्र 357-बेल्थरारोड (अजा), 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर, 360- फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह तथा 363-बैरिया की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह मतदाता सूची 16 अप्रैल तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं सभी मतदान केंद्रों पर आम जनता के निःशुल्क अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण से पूर्व नामावली में कुल 20,54,620 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण अवधि के दौरान 1,38,589 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 24,390 नाम हटाए गए। इसके बाद अंतिम रूप से प्रकाशित सूची में कुल 21,68,819 मतदाता शामिल हैं। इनमें 12,06,739 पुरुष, 9,62,008 महिला तथा 72 थर्ड जेंडर मतदाता पंजीकृत हैं। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
18 -19 वर्ष के 15614 मतदाता बढ़े
जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में 18 -19 वर्ष के 15614 मतदाता बढ़े हैं। इनमें सबसे अधिक सिकंदरपुर विस क्षेत्र में 2726 युवा मतदाता जुड़े हैं। विस क्षेत्र बेल्थरारेाड में 3166, रसड़ा 2628, सिकंदरपुर 2726, फेफना 1924, बलिया नगर 1925, बांसडीह 1736, बैरिया 1509 युवा मतदाताओं की संख्या है।
----
फार्म-6 व फार्म-7 का यह रहा आंकड़ा
जिले में 6 जनवरी 2026 को आलेख्य के प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग की तरफ से फार्म -6 व फार्म -7 भरवाने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान सात विधानसभाओं में फार्म -6 की संख्या 138589 व फार्म-7 की संख्या 24390 रही।

विधानसभा--------------- फार्म सं:06----------- फार्म सं:07
बेल्थरारोड------------- 24200--------------1704
रसड़ा -------------- 19787 --------------5252
सिकंदरपुर --------------15503--------------2667
फेफना --------------17365--------------2059
बलिया नगर --------------25621--------------7396
बांसडीह --------------21592--------------1634
बैरिया --------------14521--------------3678
------------
बेल्थरारोड में पहले 369721 मतदाता थे, अब 325938 वोटर हैं
बलिया। निर्वाचन आयोग के एसआईआर के पहले बैरिया में 363356 मतदाता थे। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 298796 मतदाता है। इस तरह सबसे अधिक 64560 वोट कटे हैं। वहीं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का क्षेत्र बलिया नगर में 364106 मतदाता थे। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 300238 मतदाता अब हैं। इस तरह 63868 वोट कटे हैं। बेल्थरारोड में एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले 369721 मतदाता थे। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 325938 मतदाता हैं। इस तरह 43783 मतदाताओं के नाम कटे हैं। रसड़ा में 366391 मतदाता थे। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 329517 मतदाता हैं। इस तरह 36874 वोट कटे हैं। सिकन्दरपुर में 310970 मतदाता थे। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 281825 मतदाता है। इस विधानसभा में 29145 वोट कटे हैं। फेफना में 329842 मतदाता थे। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 288956 मतदाता रह गए है। इस तरह 40886 वोट कटे हैं। बांसडीह में 406210 मतदाता थे। अंतिम सूची प्रकाशन के बाद 343549 मतदाता है। इस तरह 62661 वोट कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed