फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The head of the middle-aged sleeping on the tent was shaken, serious

डेरे पर सो रहे अधेड़ का सिर कूचा, गंभीर

Wed, 26 Oct 2022 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
The head of the middle-aged sleeping on the tent was shaken, serious
भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी गांव के बाहर कुशहां मौजे में स्थित मुर्गी फार्म पर मंगलवार की रात सो रहे अधेड़ की अज्ञात लोगों ने हमला कर उसके सिर व चेहरे को कूच दिया। वह अपने बिस्तर पर खून से लथपथ बेहोश पड़ा था। परिजन रात को ही पुलिस को सूचना देते हुए उसे मऊ ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया जहां उसकी हालत नाजुक है। बिस्तर व चादर खून से सने पड़े दिखाई पड़ रहे थे। घटना क्यों हुई इसके बारे में कोई कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के लवाईपट्टी निवासी चंद्रभान चौहान 55 का मुर्गीफार्म और डेरा गांव से बाहर कुशहां मौजे में है। वह रात को भोजन करने के बाद अपने पुत्र के साथ डेरे पर ही सोता है। मंगलवार की रात वह अपने बेटे को लक्ष्मी पूजा में कार्यक्रम देखने के लिए भेजकर डेरे पर सोने चले गया। रात्रि को कार्यक्रम खत्म होने के बाद उसका पुत्र जब डेरे पर पहुंचा तो देखा कि बोलने पर वह कुछ बोल नहीं रहे थे जिसके बाद वह भागकर घर गया और घरवालों को बताया। घर से लोग पहुंचे तो देखा वह खून से लथपथ बेहोश थे। सिर व मुंह बुरी तरह कूचा हुआ था। उसके पेट को दबाने के बाद उसे हल्का सा होश आया और मुंह से खून निकला जिसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए इलाज के लिए मऊ ले गए। जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed