फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The havoc of the cold continues, the death of the farmer and the watchman

ठंड का कहर जारी, किसान और चौकीदार की मौत

Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The havoc of the cold continues, the death of the farmer and the watchman
बलिया। तेज पछुआ हवा के साथ गलन भरी ठंड और कोहरे ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। कड़ाके की ठंड से लोग ठिठुरने को विवश हैं। चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार की दोपहर थोड़ी देर के लिए हल्की धूप हुई, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं दिखा। बादलों ने फिर आसमान को अपने आगोश में ले लिया। शाम को एक बार हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड के साथ गलन में इजाफा हो गया। कड़ाके की ठंड के बीच दो लोगों की मौत की भी सूचना है।
विज्ञापन

तेज पछुआ हवा के बाद शुरू हुई गलन भरी ठंड का कहर जारी है। ठंड में इजाफा का असर लोगों के जनजीवन पर पड़ने लगा है। बाजार में खरीदारी भी प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरे के आगोश में जकड़ी रही। दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की सी धूप निकली तो वह भी ठंड के आगे बेअसर दिखी। इसके बाद बादलों ने आसमान को फिर अपनी आगोश में ले लिया। देरशाम में एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हो गया। पूरे दिन लोग ठंड से कांपने को विवश रहे। अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच अभी भी अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोग बेहाल हैं। गलन भरी ठंड को लेकर नगर सहित गांवों के लोग घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी अलाव की माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग जहां-तहां लकड़ी, टायर आदि को जलाकर शरीर को गरम करते रहे।
विज्ञापन

दो लोगों की मौत
धर्मापुर/नगरा। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिगरा कला में बुधवार की देर रात कड़ाके की ठंड में नंदजी यादव (43) पुत्र रूपनारायण यादव अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। परिजनों के अनुसार इसी बीच वह अचानक खेत में ही बेहोश हो कर गिर पड़े। अलाव के पास बैठे उनके भतीजे दिनेश यादव ने देखा तो उठाने का प्रयास किया व आनन फानन में घर सूचना दी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे तब तक उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, नगरा थाना क्षेत्र के सरियांव गांव के चौकीदार रामनाथ चौहान (58) थाने पर ड्यूटी पर आए थे। रात में ठंड के कारण गिर पड़े जिससे थाने में अफरातफरी मच गई। थानाध्यक्ष संजय सरोज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
बेल्थरारोड। ठंड के तेवर तल्ख हो गए हैं। भीषण शीतलहर और गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। वहीं, लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। इस बीच घना कोहरा छाए रहने से लोगों की आवाजाही कम रही तथा सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। सुबह कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहा। दोपहर के बाद भगवान भास्कर कुछ समय के लिए दर्शन देने के बाद बादलों की ओट में छिप गए। इस दौरान बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील क्षेत्र के दो दर्जन स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। साथ ही निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों को ठंड से निजात दिलाने के लिए रैन बसेरा में ठहरने की माकूल व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed