फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The havoc of cold is not reducing, people are forced to hide in their homes

Ballia News: कम नहीं हो रहा ठंड का कहर, लोग घरों में दुबकने को मजबूर-

Thu, 12 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
The havoc of cold is not reducing, people are forced to hide in their homes
बलिया। पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड का कहर बुधवार को भी जारी रहा। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। सुबह से छाई धुंध की चादर दोपहर में हुई धूप पर भी भारी पड़ी। दिनभर कोहरा छाए रहने रहने से शाम के समय वाहनों का आवागमन धीमा पड़ गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप हुई। लेकिन हवा के रुख में तेजी रहने से धूप भी बेअसर रही। गलन भरी ठंड से लोग बेहाल रहे। शीतलहर व गलन भरी ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैैं। बहुत आवश्यक होने पर ही लोग निकल रहे हैैं।
विज्ञापन

जनपद में शीतलहर और गलन का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गलन के कारण हर कोई बेहाल रहा। अलाव के सहारे लोग समय काटने को विवश रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा के काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वालों को हुई। उन्हें कांपते हुए काम पर जाना पड़ा। लेकिन जहां भी आग जलती मिली उन्होंने अपने शरीर को गर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन की सर्दी पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ रही है। लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा वातावरण में छाया रहा। जिसके वजह से यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकार्ड किया गया।
बेल्थरारोड : भीषण ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी रहने से लोग परेशान हैं। कोहरे के चलते भटनी- वाराणसी रेल खंड से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं। इससे सर्द मौसम में ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बर्फीली हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।
बैरिया: भीषण ठंड की मार झेल रहे क्षेत्र वासियों को इससे निजात पाने के लिए अभी आठ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं बाजारों में ऊनी वस्त्र, इनर, मफलर कोट आदि की बिक्री बढ़ गई है।
नगर क्षेत्र में बैरिया को छोड़कर तहसील क्षेत्र के किसी भी बाजार, रेलवे स्टेशन या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तहसील प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलाने के कारण लोगों की परेशानी कुछ अधिक ही है। सामाजिक संस्थाएं व समाजसेवी तथा सम्पन्न लोग इस बार गरीबों में कंबल वितरण नहीं कर रहे हैं। फलस्वरूप इस जानलेवा ठंड में गरीब कुछ ज्यादा ही परेशान हैं।

पर्यावरणविद डा. गणेश पाठक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। आगामी 16 जनवरी तक ठंड की यही स्थिति रहेगी। 16 जनवरी से बूंदाबांदी और बादलों के बाद मौसम साफ हो जाएगा। ठंड में धीरे-धीरे कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed