फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The groom was refused marriage saying he was mentally ill

Ballia News: दूल्हे को मानसिक बीमार बता शादी से किया इन्कार

Mon, 02 Jun 2025 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
The groom was refused marriage saying he was mentally ill
जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के खपड़िया बाबा स्थान पर हैरान करने वाला मामला सामने आया। बिहार के आरा जिला के सोहरा त्रिभुवानी गांव से आई बरात में दूल्हे को मानसिक बीमार बताकर लड़की पक्ष ने सिंदूर दान के समय शादी से इन्कार कर दिया। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर काफी देर तक जद्दोजहद चली। तीन घंटे मान मनौव्वल के बाद शादी सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की शादी बिहार के आरा जिला के सोहरा त्रिभुवानी गांव निवासी के पुत्र के साथ तय थी। दोनों पक्षों की रजामंदी से क्षेत्र के खपड़िया बाबा स्थान पर सोमवार को विधि विधान से विवाह कार्यक्रम चल रहा था। सिंदूरदान के पूर्व किसी रस्म के दौरान लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में करीब तीन घंटे तक खूब जद्दोजहद चली। मंदिर के पुजारियों ने दोनों पक्षों को खूब समझाया बुझाया। तब जाकर शादी करने के लिए लड़की पक्ष तैयार हुआ और शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed