फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The government has set up an inquiry against Bairiya Tehsildar

Ballia News: बैरिया तहसीलदार के खिलाफ शासन ने बैठाई जांच

Fri, 23 Jun 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
The government has set up an inquiry against Bairiya Tehsildar
बलिया। भूमि विवाद का निपटारा नहीं करने और भूमाफियों को शह देकर जमीन कब्जाने के आरोप में शासन ने बैरिया तहसीलदार सुदर्शन कुमार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के अनुसचिव धनश्याम चतुर्वेदी ने शुक्रवार को राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव को पत्र जारी कर इस बाबत निदेश दिया है।
पत्र में अनु सचिव ने उल्लेख किया कि बलिया की तहसील बैरिया के तहसीलदार सुदर्शन कुमार द्वारा भू-माफियाओं को शह देकर जमीन कब्जा कराने तथा उनके द्वारा की जा रही धनउगाही एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विधायक मनीष कुमार जायसवाल मन्टू एवं रविदास मेहरोत्रा ने बीते 13 जून को मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में तहसीलदार सुदर्शन कुमार पर भू-माफियाओं को शह देकर जमीन कब्जा कराने तथा धनउगाही कर भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत की गई है। इसके पूर्व 12 जून को सांसद जगदंबिका पाल ने भी मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र में बैरिया तहसीलदार पर भू माफिया को प्रश्रय देने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। अनुसचिव ने उल्लेख कि इसके दृष्टिगत जांच टीम गठित करके सुदर्शन कुमार, तहसीलदार की जांच टीम गठित कर कृत कार्रवाई से अवगत कराएं।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी ने तहसीलदार पर भूमि की पैमाइश नहीं होने देने और भू माफिया की मदद करने और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसके आधार दो विधायक और एक सांसद ने मुख्यमंत्री से तहसीलदार की लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से अभी कोई पत्र पाप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होने पर शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। - आत्रेय मिश्रा, एसडीएम, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed